Delhi Murder Case: दक्षिणी दिल्ली में व्यवसायी की हत्या के आरोपी रसोइये को पुलिस ने गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में 65 वर्षीय व्यवसायी की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 28 नवंबर : दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के पंचशील पार्क में 65 वर्षीय व्यवसायी की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के अभय सिकरवार के रूप में हुई है,उसे मोती नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया . अधिकारी ने बताया कि वह वहां रसोइए के तौर पर काम करता था.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया, ‘‘उसकी गिरफ्तारी कई टीम की व्यापक जांच के बाद हुई.’’ उन्होंने कहा, 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद सिकरवार की गिरफ्तारी संभव हो सकी है. पुलिस के अनुसार, सिकरवार पहले उसी इमारत में सहायक के तौर पर काम कर चुका था. इससे उसे घर के नक्शे के संबंध में जानकारी थी. उसने चार साल पहले इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर काम किया था. यह भी पढ़ें: MP Shocker: मध्यप्रदेश के मऊगंज में चलती एम्बुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, बहन और बहनोई भी थे दुष्कर्म में शामिल
पुलिस ने बताया कि सिकरवार को अपनी महिला मित्र के लिए किराए पर फ्लैट लेने और कर्ज चुकाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी. व्यवसायी रोहित कुमार अकेले रहते थे और सिकरवार ने उनके घर पर चोरी की योजना बनाई. उन्होंने बताया कि ,‘‘ घटना की रात सिकरवार चोरी के इरादे से कुमार के घर में घुसा. इस दौरान कुमार जाग गए और दोनों के बीच काफी मारपीट हुई,इसके बाद आरोपी ने कुमार पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

