एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा और उधमपुर में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के डोडा और उधमपुर जिलों में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिश रच रहे दो आतंकवादियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा और उधमपुर में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
Jammu and Kashmir Encounter | Representational Image (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 28 नवंबर : जम्मू-कश्मीर के डोडा और उधमपुर जिलों में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की कथित साजिश रच रहे दो आतंकवादियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक पुलिस की एक टीम ने विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर डोडा जिले के भद्रवाह क्षेत्र के दांडी इलाके से फिरदौस अहमद वानी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो आतंकवादियों का एक कट्टर सहयोगी है. आरोपी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कथित तौर पर सीमा पार आतंकी आकाओं के संपर्क में था.

अधिकारियों ने बताया कि वह डोडा में राष्ट्र विरोधी तत्वों के लिए पैर जमाकर आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था. उन्होंने बताया कि संदिग्ध और उसके आवास की गहन तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री और दस्तावेज बरामद हुए, जिन्हें आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सक्रिय आतंकवादियों और उनके आकाओं के साथ मिलकर डोडा और उसके आसपास विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहा था. यह भी पढ़ें : Assam Gang Rape: असम के तिनसुकिया में 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में सात लोग गिरफ्तार, पीड़िता हुयी गर्भवती

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य अभियान में पुलिस ने उधमपुर में कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत आतंकवादियों के एक कट्टर सहयोगी को गिरफ्तार किया है. इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुंछ जिले में तलाशी अभियान के दौरान दो आईईडी एवं अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).