Assam Gang Rape: असम के तिनसुकिया में 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में सात लोग गिरफ्तार, पीड़िता हुयी गर्भवती
असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है . पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती है . पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
तिनसुकिया, 28 नवंबर : असम के तिनसुकिया जिले के डूमडूमा में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है . पीड़िता अब 23 सप्ताह की गर्भवती है . पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक गौरव अभिजीत दिलीप ने बताया कि लड़की को उस समय बहला-फुसलाकर ले जाया गया जब वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी. यह भी पढ़ें : Sambhal Mosque Dispute: संभल जामा मस्जिद सर्वे के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, जानें क्या है इस विवाद की जड़
उन्होंने बताया कि इसके बाद उसे एक अन्य जगह पर ले जाया गया जहां उसके साथ कथित तौर पर सात लोगों ने बलात्कार किया . उन्होंने बताया कि आरोपियों में चार नाबालिग थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 08:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

