विदेश की खबरें | मारियुपोल अस्पताल पर हमले में घायल गर्भवती महिला की एपी की तस्वीर को वर्ल्ड प्रेस फोटो पुरस्कार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेनी फोटोग्राफर की नौ मार्च, 2022 की तस्वीर में बुरी तरह घायल महिला की छवि है जिसका बांया हाथ खून से लथपथ उसके पेट पर रखा है। इस तस्वीर ने युद्ध में रूस के नृशंस हमलों की बानगी पेश की।

इरिना कालिनिना (32) की अपने मृत बच्चे को जन्म देने के आधे घंटे बाद मौत हो गयी थी।

मालोलेटका ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह ऐसा क्षण था जिसे मैं हर वक्त भुलाना चाहता हूं, लेकिन भूल नहीं पाता। यह कहानी हमेशा मेरे साथ रहेगी।’’

एपी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यकारी संपादक जूली पेस ने कहा, ‘‘एवगेनी मालोलेटका ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रूस-यूक्रेन युद्ध की सबसे अधिक अच्छी तस्वीरों में से एक तस्वीर खींची। अगर वह इतना साहस नहीं दिखातीं तो लोगों को रूस के अत्यंत क्रूर हमलों के बारे में बहुत कम पता चलता।’’

एपी के फोटोग्राफी निदेशक जे डेविड आके ने कहा, ‘‘अक्सर ऐसा नहीं होता कि कोई एक तस्वीर दुनिया की सामूहिक स्मृति का हिस्सा बन जाती है। मालोलेटका ने विशेष क्षण को कैद करते हुए फोटो पत्रकारिता के सर्वोच्च मानकों का पालन किया, वहीं अनदेखी रह जाने वाली किसी चीज पर रोशनी डालने की दुनियाभर में एपी के पत्रकारों की परंपरा को भी कायम रखा।’’

तीन अन्य वैश्विक श्रेणियों में पुरस्कार की घोषणा भी बृहस्पतिवार को की गयी जिसमें दो बार के वर्ल्ड प्रेस फोटो विजेता मैड्स निसेन (डेनमार्क) को ‘फोटो स्टोरी ऑफ द ईयर’ से नवाजा गया है।

अर्मेनिया के अनुष बाबजन्यान और मिस्र के फोटोग्राफर मोहम्मद मेहदी को भी दो अन्य श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

चारों वैश्विक विजेताओं को 127 देशों से 3,752 प्रतिभागियों की 60,000 से अधिक प्रविष्टियों में से चुना गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)