देश की खबरें | अनुराधा पौडवाल के बेटे का गुर्दे की बीमारी से निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 सितंबर प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में गुर्दा फेल होने के बाद निधन हो गया। वह 35 वर्ष के थे।

सिने सिंगर्स एसोसिएशन के एक अधिकारी ने बताया कि लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे आदित्य ने शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh: COVID-19 इलाज की न्यूनतम सुविधाएं न मिलने के कम्प्लेंट पर गुंटूर कलेक्टर ने खोया आपा, डॉक्टर की गिरफ्तारी का दिया आदेश.

उन्होंने बताया,“मुझे आज सुबह आदित्य पौडवाल के परिवार से एक फोन आया और उन्होंने कहा कि अस्पताल में गुर्दा फेल होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

सिने सिंगर्स एसोसिएशन के महासचिव हिमांशु भट्ट ने कहा, ‘‘हमने बाद में अपने सभी सदस्यों को सूचित किया। वह काफी समय से अस्वस्थ थे, उन्हें गुर्दे की बीमारी थी।’’

यह भी पढ़े | Man Arrested For Threatening Sanjay Raut: शिवसेना नेता संजय राउत को दाऊद इब्राहिम के नाम पर धमकी देने का आरोप, ATS ने आरोपी को कोलकाता से किया गिरफ्तार.

आदित्य संगीतकार थे।

आदित्य की मौत की खबर सबसे पहले संगीतकार शंकर महादेवन ने साझा की । उन्होंने आदित्य को श्रद्धांजलि देने के लिए इंस्टाग्राम पर लिखा,‘‘यह सुनकर स्तब्ध हूं। हमारे प्यारे आदित्य पौडवाल नहीं रहे। विश्वास नहीं हो रहा। वह एक शानदार संगीतकार और बेहतरीन इंसान थे।”

महादेवन ने लिखा, ‘‘मैंने अभी दो दिन पहले ही एक गाना गाया था, जो उन्होंने बहुत खूबसूरती से तैयार किया था। बहुत सारा प्यार...बहुत याद आएंगे।’’

संगीत के क्षेत्र की अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर आदित्य के निधन पर शोक व्यक्त किया।

महान गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, ‘‘इतनी कम उम्र में अनुराधा पौडवाल जी के बेटे आदित्य के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

दिग्गज गायक पंकज उधास ने कहा कि आदित्य के अचानक निधन से वह स्तब्ध हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘प्रिय आदित्य पौडवाल के हमारे बीच से अचानक चले जाने के बारे में जान कर हैरान हूं। हम उनके ऊर्जावान और उज्ज्वल चेहरे की छवि को कभी नहीं भूलेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को इस कठिन समय के गुजरने की शक्ति प्रदान करें। परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना ।’’

गायक अरमान मलिक ने ट्वीट किया,‘‘मैं अभी सदमे में हूं। एक अत्यंत प्रतिभाशाली शख्स हम सभी को छोड़ कर चला गया। मुझे याद है कि मैं पहली बार 2014 में उनसे पहली बार उनके स्टूडियो में मिला था। इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)