देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं दी

अमरावती, 18 सितंबर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को राज्य के लोगों को विनायक चतुर्थी उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विनायक चतुर्थी प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो परिवारों को उत्साह और भक्ति के साथ एकजुट करता है।

उन्होंने कहा कि भक्तगण, भगवान विनायक से सभी बाधाओं को दूर करने तथा सभी के लिये समृद्धि और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इस दिन नया व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों की सफलता के लिये विशेष प्रार्थना की जाती है।

राज्यपाल ने कहा, "मैं कामना करता हूं कि भगवान विघ्नेश्वर हम सभी को शांति और सद्भाव प्रदान करें।"

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी भगवान विनायक से राज्य की समृद्धि की कामना की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "विनायक चतुर्थी के अवसर पर मैं भगवान विनायक से कामना करता हूं की वे राज्य को समृद्ध रखें। मैं सभी को विनायक चतुर्थी की शुभकामनाएं देता हूं।"

पूरे राज्य में लोगों ने इस त्योहार को मनाने के लिये भगवान विनायक की मूर्तियां स्थापित की हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)