देश की खबरें | आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति ने राष्ट्रपति के हस्तक्षेप से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 29 सितंबर आंध्र प्रदेश कांग्रेस समिति (एपीसीसी) ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से आग्रह किया कि वह हाल ही में संसद द्वारा पारित तीनों कृषि कानूनों पर हस्तक्षेप करें ताकि उन्हें निरस्त किया जा सके क्योंकि इनसे किसान बरबाद हो जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस ने नए कृषि कानूनों के विरोध में विजयवाड़ा में प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | Spialia Zebra: राजस्थान के मुकेश पंवार ने खोजी देश की 1328वीं तितली, अब तक 111 प्रजातियों की तितलियों की कर चुके हैं खोज.

प्रदेश अध्यक्ष एस शैलजानाथ की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं का एक शिष्टमंडल राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन से मिला और उन्हें राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस ने कहा, “मोदी सरकार ने भारत के किसानों और कृषि क्षेत्र के विरुद्ध षड्यंत्र रचा है। केंद्र की भाजपा सरकार, किसान विरोधी कानून लाकर हरित क्रांति को समाप्त करना चाहती है।”

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में लॉकडाउन कुछ रियायतों के साथ 31 अक्टूबर तक बढ़ाया गया: 29 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पार्टी ने कहा, “पूंजीपतियों के हित के खातिर यह अन्नदाता (किसान) और कृषि को बर्बाद करने की साजिश है।”

एपीसीसी ने कहा कि इन कानूनों के जरिये किसानों को उनकी ही भूमि पर मजदूर बनाने की कोशिश की जा रही है और उन्हें बंधुआ मजदूरी में धकेला जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)