विदेश की खबरें | विजयवाड़ा में रोडशो के दौरान पथराव में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 13 अप्रैल आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में अपनी पार्टी वाईएसआरसीपी के लिए प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर शनिवार को अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के ‘मेमंता सिद्धम (हम बिल्कुल तैयार हैं)’ नामक चुनाव प्रचार के दौरान उन पर पत्थर फेंके गये और एक पत्थर उनकी आंख से ऊपर ललाट पर लगा एवं वह घायल हो गये।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री जब अपने बस टूर के दौरान सिंह नगर के विवेकानंद स्कूल सेंटर में भीड़ का अभिवादन कर रहे थे तब उन्हें पत्थर आ लगा।’’

यह पत्थर बड़ी तेजी से आया और रेड्डी को लगा। अधिकारियों को संदेह है कि पत्थर गुलेल से फेंका गया होगा। पत्थर लगने के बाद बस के ऊपर उनके साथ खड़े लोगों ने शुरू में रूमाल से उनका ललाट पोछा।

बस के अंदर एक डॉक्टर ने तत्काल उनका प्राथमिक उपचार किया।

इस घटना के बावजूद मुख्यमंत्री ने शहर में अपना टूर जारी रखा और चार घंटे तक प्रचार किया।

इस बीच वाईएसआरसीपी ने आरोप लगाया कि इस ‘‘हमले’’ के पीछे तेदेपा (तेलुगु देशम पार्टी) का हाथ है।

रेड्डी 21 दिन के इस बस टूर पर हैं।

राज्य में 175 सदस्यीय विधानसभा तथा 25 लोकसभा सीट के लिए चुनाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)