एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | वैवाहिक मामलों का युद्ध स्तर पर निपटारा किया जाना चाहिए : कर्नाटक उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा है कि “शादी से जुड़े मामलों की सुनवाई और निपटारा युद्ध स्तर पर किया जाना चाहिए”, क्योंकि मानव जीवन छोटा है और संबंधित पक्षों को नये सिरे से अपनी जिंदगी की शुरुआत भी करनी होती है।
देश की खबरें | न्यायालय ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में वर्नोन गोंजाल्विस और अरूण फरेरा को जमानत दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में कार्यकर्ता वर्नोन गोंजाल्विस और अरुण फरेरा को शुक्रवार को जमानत दे दी और इस तथ्य पर गौर किया कि वे पांच वर्ष से हिरासत में हैं।
देश की खबरें | आईआईएससी व जापानी वैज्ञानिकों ने हिमालय में 60 करोड़ वर्ष पुराना समुद्री पानी खोजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) और निगाता विश्वविद्यालय, जापान के वैज्ञानिकों ने हिमालय में करीब 60 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जल की खोज की है। समुद्री जल की ये बूंदें खनिज भंडारों के बीच थीं।
देश की खबरें | मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से शीर्ष अदालत ने किया इनकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान नफरती भाषण देने से जुड़े मामले में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।
विदेश की खबरें | भारतीय प्राधिकारी हैदराबाद की ‘‘परेशान हाल’’ छात्रा का पता लगने की कर रहे हैं कोशिश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास हैदराबाद की उस छात्रा का पता लगने की कोशिश कर रहा है जिसके अवसाद ग्रस्त और खराब आर्थिक स्थिति में होने की बात सामने आई है। दूतावास ने कहा कि वह छात्रा को हर प्रकार से सहायता मुहैया कराएगा।
जरुरी जानकारी | अमूल के चेयरमैन शामलभाई पटेल को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड के बोर्ड बनाया गया सदस्य
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के अध्यक्ष शामलभाई पटेल को नवगठित राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) के बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र: 15 वर्षीय लड़की के अपहरण और बलात्कार मामले में व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने 15 वर्षीय लड़की के अपहरण और बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
देश की खबरें | झारखंड : ‘कांवड़ियों’ के भेस में आए बंदूकधारियों ने गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दुमका जिले में बृहस्पतिवार देर रात ‘कांवड़ियों’ के भेस में आए युवकों ने 30 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक गैंगस्टर की एक मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर निवासी अमरनाथ सिंह सावन के महीने में बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को दुमका पहुंचा था, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे बहुत करीब से गोली मार दी।
ताजा खबरें | लोकसभा ने शोर-शराबे के बीच राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक को मंजूरी दी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने हंगामे के बीच ‘राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक, 2023’ को मंजूरी दे दी। इसमें परिचर्या और प्रसूति विद्या पेशेवरों (नर्सिंग एवं मिडवाइफरी) संबंधी शिक्षा एवं सेवा मानकों के विनियमन, संस्थाओं के मूल्यांकन तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय रजिस्टर के रख-रखाव का उपबंध किया गया है।
ताजा खबरें | मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में गतिरोध बरकरार, हंगामे के बीच तीन विधेयक पारित
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में शुक्रवार को भी पिछले कुछ दिन की तरह मणिपुर मुद्दे को लेकर गतिरोध बरकरार रहा और सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच ही सदन ने तीन विधेयक पारित किये।
देश की खबरें | दिल्ली से जुड़े अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक को लोकसभा में अगले सप्ताह लिया जाएगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लाये गये अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक को अगले सप्ताह लोकसभा में लाया जाएगा।
देश की खबरें | धनुष के 40वें जन्मदिन पर 'कैप्टन मिलर' का टीजर रिलीज, फिल्म दिसंबर में आएगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म 'कैप्टन मिलर' की टीम ने शुक्रवार को, इसके अभिनेता धनुष के 40वें जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीज़र जारी किया।
देश की खबरें | दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि सिविल लाइंस, लक्ष्मी नगर और लाजपत नगर इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि जसोला तथा ओखला सहित कई क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे।
ताजा खबरें | राज्यसभा ने भाजपा सदस्य तेंदुलकर को विदाई दी, सभपति ने उनके योगदान की सराहना की
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. गोवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य विनय दीनू तेंदुलकर को शुक्रवार को राज्यसभा से विदाई दी गई तथा सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके योगदान और उच्च सदन में पहली बार कोंकणी भाषा में अपनी बात रखने के लिए उनकी सराहना की।
जरुरी जानकारी | सीतारमण ने कहा, भारतीय कंपनियां विदेश में सूचीबद्ध हो सकती हैं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय कंपनियां अब विदेशी शेयर बाजारों के साथ ही अहमदाबाद स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (आईएफएससी) पर सीधे सूचीबद्ध हो सकती हैं।
देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने एक अगस्त से नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।
देश की खबरें | वैज्ञानिकों के अनुसार जुलाई 2023 अब तक का सबसे गर्म महीना होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों के एक नए विश्लेषण के अनुसार, इस साल का जुलाई महीना रिकॉर्ड के अनुसार अब तक का सबसे गर्म महीना होने वाला है जिसका औसत तापमान जुलाई 2019 की तुलना में काफी अधिक है।
देश की खबरें | मुंबई: मोदक सागर झील उफान पर, शहर के सात जलाशय 68 फीसदी तक भरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई और उसके उपनगरों को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक मोदक सागर झील जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उफान पर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी
देश की खबरें | न्यायालय का सड़क सुरक्षा संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा से संबंधित एक याचिका पर यह कहते हुए सुनवाई करने से इनकार कर दिया कि अदालत इस बात की निगरानी नहीं कर सकती कि यातायात को कैसे नियमित किया जाए और निगरानी के लिए कैमरे लगाए जाने चाहिए क्योंकि ये ‘‘प्रशासनिक मामला’’ है।
ताजा खबरें | लोकसभा ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए लाइसेंस संबंधी विधेयक को मंजूरी दी
BhashaGet latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा ने शुक्रवार को ‘खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2023’ को मंजूरी दी जिसमें जमीन के नीचे मौजूद कुछ महत्वपूर्ण खनिजों के संदर्भ में निजी क्षेत्र को लाइसेंस दिए जाने का प्रावधान है।