देश की खबरें | झारखंड : ‘कांवड़ियों’ के भेस में आए बंदूकधारियों ने गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दुमका जिले में बृहस्पतिवार देर रात ‘कांवड़ियों’ के भेस में आए युवकों ने 30 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक गैंगस्टर की एक मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर निवासी अमरनाथ सिंह सावन के महीने में बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को दुमका पहुंचा था, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे बहुत करीब से गोली मार दी।

दुमका/रांची, 28 जुलाई झारखंड के दुमका जिले में बृहस्पतिवार देर रात ‘कांवड़ियों’ के भेस में आए युवकों ने 30 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक गैंगस्टर की एक मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर निवासी अमरनाथ सिंह सावन के महीने में बासुकीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को दुमका पहुंचा था, तभी अज्ञात बंदूकधारियों ने उसे बहुत करीब से गोली मार दी।

दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने शुक्रवार को कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.45 बजे नंदी चौक के पास हुई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर छह खाली कारतूस पाए गए और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि अमरनाथ सिंह को कितनी गोलियां मारी गई थीं।

लाकड़ा के मुताबिक, अमरनाथ सिंह के खिलाफ 30 से 40 आपराधिक मामले लंबित थे, जिनमें से अधिकतर जमशेदपुर में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि बंदूकधारियों की पहचान किया जाना अभी बाकी है।

लाकड़ा के अनुसार, बंदूकधारियों ने ‘सावन मेले’ का फायदा उठाया और ‘कांवड़ियों’ के भेस में हत्या की योजना को अमलीजामा पहनाया।

सावन के महीने के दौरान हर साल लाखों ‘कांवड़िये’ गंगा नदी से पवित्र जल लेकर शिव मंदिरों में चढ़ाने के लिए अपने कंधों पर लादकर कई किलोमीटर लंबी ‘कांवड़ यात्रा’ करते हैं। ‘कांवड़िए’ आमतौर पर भगवा रंग की पोशाक पहनते हैं।

लाकड़ा ने कहा, “ऐसा लगता है कि यह घटना गैंगवार का नतीजा है। मामले की जांच जारी है।”

इस बीच, घाटशिला थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद अमरनाथ सिंह गिरोह के छह सदस्यों को पूर्वी सिंहभूम जिले से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाशों में से एक के पैर में गोली लगी है, जबकि कई पुलिकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि ‘अपराधियों’ को गलत रास्ता छोड़ना होगा या फिर कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\