PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Streaming: आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Lucknow Super Giants, TATA Indian Premier League 2026 29th Match Live Streaming And Telecast Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 29वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार फॉर्म में नजर आई है, जहां टीम ने 5 मुकाबलों में 4 जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 मुकाबलों में 2 जीत हासिल की है और 3 मैच हारे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस मुकाबले में पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. टीम ने अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और आत्मविश्वास से भरी हुई नजर आ रही है. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था और टीम वापसी करना चाहेगी.

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (PBKS vs LSG Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में खेले गए दोनों मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल की थी. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर मुकाबला बराबरी का नजर आता है.

पंजाब किंग्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श बल्लेबाजी में जिम्मेदारी निभाएंगे, जबकि मोहम्मद शमी और आवेश खान गेंदबाजी में टीम को मजबूती देंगे.

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 29वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (PBKS vs LSG 29th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PBKS vs LSG 29th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch PBKS vs LSG 29th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला आज यानी 19 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs LSG 29th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.