देश की खबरें | कर्नाटक सरकार ने नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक मंत्रिमंडल ने एक अगस्त से नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।

बेंगलुरू, 28 जुलाई कर्नाटक मंत्रिमंडल ने एक अगस्त से नंदिनी दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।

कर्नाटक दुग्ध महासंघ (केएमएफ) के उत्पादों का ब्रांड नाम नंदिनी है।

यह फैसला बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक में दूध उत्पादकों की मांग को देखते हुए लिया गया।

इस कदम का बचाव करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को बताया कि कर्नाटक सबसे कम कीमत पर दूध बेच रहा है जबकि अन्य राज्यों में दूध की कीमत बहुत अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘जिस दूध (टोन्ड) की कीमत 39 रुपये है उसे अब 42 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा। अन्य जगहों पर यही दूध 54 रुपये से 56 रुपये प्रति लीटर के बीच बिकता है। तमिलनाडु में इसकी कीमत 44 रुपये प्रति लीटर है।’’

फैसले पर टिप्पणी करते हुए उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा ''हमें किसानों (दूध उत्पादकों) को पैसा देना होगा। आज पूरे देश में यह (टोन्ड दूध) 56 रुपये प्रति लीटर है। हमारे राज्य में लोगों को बहुत कम कीमत पर मिल रहा है।''

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने किसानों की मदद के लिए दूध की कीमत में तीन रुपये की बढ़ोतरी का फैसला किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\