ताजा खबरें | राज्यसभा ने भाजपा सदस्य तेंदुलकर को विदाई दी, सभपति ने उनके योगदान की सराहना की

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. गोवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य विनय दीनू तेंदुलकर को शुक्रवार को राज्यसभा से विदाई दी गई तथा सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके योगदान और उच्च सदन में पहली बार कोंकणी भाषा में अपनी बात रखने के लिए उनकी सराहना की।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई गोवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य विनय दीनू तेंदुलकर को शुक्रवार को राज्यसभा से विदाई दी गई तथा सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके योगदान और उच्च सदन में पहली बार कोंकणी में अपनी बात रखने के लिए उनकी सराहना की।

राज्यसभा में तेंदुलकर के कार्यकाल का आज आखिरी दिन था।

उन्हें विदाई देते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘‘जब हम में से कोई राज्यसभा से विदा होता है तो यह हमारे लिए भावुक क्षण होता है। आज हम गोवा के अपने सहयोगी विनय दीनू तेंदुलकर को विदाई दे रहे हैं।’’

तेंदुलकर जुलाई 2017 में उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे।

धनखड़ ने तेंदुलकर को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया और कहा कि बतौर सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार उन्होंने अपनी पहचान स्थापित की और गोवा सरकार में बतौर केबिनेट मंत्री भी काम किया।

सभापति ने यह उल्लेख भी किया कि वर्ष 2020 में शून्यकाल के दौरान सदन में कोंकणी में भाषण देने वाले तेंदुलकर पहले व्यक्ति बने।

उन्होंने कहा, ‘‘और एक तरह से उन्होंने इतिहास बनाया।’’

तेंदुलकर ने शून्य काल के दौरान गोवा में बुल फाइटिंग को मुद्दा उठाया था। कोंकणी में बुल फाइटिंग को ‘धीरियो’ के नाम से जाना जाता है।

सभापति ने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम और दोनों ही यादगार हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\