एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | सशस्त्र बल कभी दिल्ली से आदेश का इंतजार करते थे, अब मुंहतोड़ जवाब देने के लिए स्वतंत्र हैं: नड्डा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत की रक्षा नीति में व्यापक बदलाव आया है, क्योंकि पहले सशस्त्र बलों को सीमा पार से गोलीबारी का जवाब देने के लिए दिल्ली के आदेशों का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब वे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए स्वतंत्र हैं।
देश की खबरें | दिल्ली: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक करोड़ रुपये से अधिक की मूल्य के वाहन बरामद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में 'स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी)' चोरी करने और उन्हें कई राज्यों में बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लाडकी बहिन योजना सूची में शामिल पुरुषों से वसूला जाएगा पैसा, होगी कार्रवाई: उपमुख्यमंत्री पवार
Bhashaउपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना का धोखाधड़ी से हिस्सा बनने वाले पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें दी गई राशि वसूल की जाएगी।
देश की खबरें | राजस्थान में स्कूल, छात्रावास, सड़कों की सुरक्षा समीक्षा के लिए स्थायी समितियां गठित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने राजकीय विद्यालयों, छात्रावासों, कॉलेजों, चिकित्सा भवनों, अन्य सरकारी भवनों और सड़कों की सुरक्षा समीक्षा के लिए विशेष स्थायी समितियां गठित की हैं। एक बयान में यह जानकारी दी गयी।
देश की खबरें | धनबाद खदान हादसा : बारिश के कारण तलाशी अभियान प्रभावित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण कोयला खदान में तलाशी अभियान बाधित हो गया। कई राजनीतिक नेताओं ने पहले दावा किया था कि अवैध खनन के चलते इस खदान के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पुलिस गोलीबारी में निर्दोष युवक की मौत 'दोहरी सत्ता व्यवस्था' का नतीजा: जम्मू-कश्मीर के मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के मंत्री जावेद अहमद राणा ने शनिवार को दावा किया कि पुलिस गोलीबारी में एक गुज्जर व्यक्ति की हाल में हुई मौत केंद्र शासित प्रदेश में ‘‘दोहरी सत्ता प्रणाली’’ का परिणाम है।
देश की खबरें | असम के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों को शनिवार को श्रद्धांजलि दी।
देश की खबरें | एनआईए ने मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने तमिलनाडु में मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में कथित तौर पर संलिप्त आईएसआईएस से जुड़े मुख्य आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | भारत मालदीव के लोगों की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
देश की खबरें | एनसीईआरटी कक्षा 3 से 12 तक के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष मॉड्यूल विकसित कर रहा है: सूत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एनसीईआरटी छात्रों को भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रिया के बारे में जानने में मदद करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक विशेष कक्षा मॉड्यूल विकसित कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | ममता बनर्जी ने ‘भाषाई आतंक’ खत्म करने की मांग की, न्यूयार्क के एक एनजीओ की रिपोर्ट का हवाला दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ‘ह्यूमन राइट्स वॉच (एचआरडब्ल्यू)’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भारत से बांग्ला भाषी मुसलमानों को बिना उचित प्रक्रिया के कथित तौर पर निर्वासित करने की कड़ी आलोचना की और इसे देश के लिए ‘शर्मनाक’ बताया।
जरुरी जानकारी | भारत-ब्रिटेन एफटीए ‘क्रांति लाने वाला’, हर वर्ग को लाभ होगा: गोयल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को ‘क्रांति लाने वाला’ करार दिया और कहा कि इससे किसानों, युवाओं, उद्यमियों और एमएसएमई सहित हर वर्ग को लाभ होगा।
देश की खबरें | झालावाड़ स्कूल भवन ढहने पर एनएचआरसी ने राजस्थान सरकार को नोटिस दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शनिवार को कहा कि उसने राजस्थान सरकार और झालावाड़ के पुलिस अधीक्षक को जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की घटना के मद्देनजर नोटिस जारी किया है। इस हादसे में सात छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त 10 युवतियों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो होटलों से 10 युवतियों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाज परनीत कौर ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में जीता रजत पदक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाज परनीत कौर विश्व विश्वविद्यालय खेलों में शनिवार को यहां महिला कंपाउंड के रोमांचक फाइनल में दक्षिण कोरिया की मून यीउन के खिलाफ दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रही और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
देश की खबरें | यूडीएफ ने स्थानीय निकाय चुनावों की मतदाता सूची में त्रुटियों का आरोप लगाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची की आलोचना करते हुए इसमें व्यापक अनियमितता का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर त्रुटियों को सुधारने की समय सीमा नहीं बढ़ाई गई तो यूडीएफ कानूनी कार्रवाई करेगा।
देश की खबरें | पहले टूर्नामेंट शुरू होने दीजिए, कपिल ने आईजीपीएल पर कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष और महान क्रिकेटर कपिल देव ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन इस समय इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) के साथ काम नहीं कर सकता क्योंकि उस पर कुछ चुनिंदा सीनियर गोल्फरों की नहीं बल्कि 350 पेशेवरों को सेवाएं देने की जिम्मेदारी है।
देश की खबरें | माओवादी दंपति ने आंध्र प्रदेश के डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माओवादी दंपति जे नागराजू और एम ज्योतिश्वरी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरीश कुमार गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | स्कूलों में सुरक्षा का ऑडिट अनिवार्य: केंद्र सरकार का राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी कर स्कूलों में बच्चों से जुड़ी संरचनाओं तथा सुरक्षा तंत्र का ऑडिट करना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गुजरात : महिसागर पुल हादसे के पीड़ितों के परिजन ‘न्याय’ के लिए राहुल गांधी से मिले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में इस महीने की शुरुआत में महिसागर नदी पर पुल ढहने की घटना के कुछ पीड़ित परिवारों ने शनिवार को यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर ‘‘न्याय’’ दिलाने की मांग की और लोकसभा में विपक्ष के नेता ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया। इस घटना में 20 लोगों की मौत हो गई थी।