देश की खबरें | धनबाद खदान हादसा : बारिश के कारण तलाशी अभियान प्रभावित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के धनबाद में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण कोयला खदान में तलाशी अभियान बाधित हो गया। कई राजनीतिक नेताओं ने पहले दावा किया था कि अवैध खनन के चलते इस खदान के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
धनबाद (झारखंड), 26 जुलाई झारखंड के धनबाद में शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण कोयला खदान में तलाशी अभियान बाधित हो गया। कई राजनीतिक नेताओं ने पहले दावा किया था कि अवैध खनन के चलते इस खदान के ढहने से कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने दावा किया कि अभी तक बंद पड़ी खदान में किसी व्यक्ति के फंसे होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 35 सदस्यीय दस्ते और बीसीसीएल खदान बचाव दल के 15 सदस्यों द्वारा बृहस्पतिवार शाम को तलाशी अभियान शुरू हुआ था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे अभियान फिर से शुरू हुआ, लेकिन भारी बारिश के कारण अपराह्न करीब 12:30 बजे इसे रोकना पड़ा।
घटनास्थल पर डेरा डाले बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि बारिश रुकने के बाद अभियान फिर से शुरू किया जाएगा।
यह तलाशी अभियान तब शुरू किया गया जब कई नेताओं ने दावा किया कि बाघमारा के ब्लॉक-2 में बंद पड़ी खदान के ढह जाने से कई लोग दब गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)