एजेंसी न्यूज
कोविड-19: हिमाचल प्रदेश में दो नए मामले, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 33 हुए
Bhashaएक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पाबंदियों में मामूली छूट के साथ 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन
Bhashaप्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘जान भी, जहान भी’’ पर जोर देते हुए संकेत दिया कि पाबंदियों में मामूली छूट दी जा सकती है क्योंकि यह लोगों के जीवन के साथ-साथ उनकी आजीविका बचाने के लिए जरूरी है।
गहलोत ने 'काम के बदले अनाज' जैसी योजना लाने का सुझाव दिया
Bhashaमुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रधानमंत्री के साथ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में भाग लिया।
मेरठ में पुलिस और अधिकारियों की टीम पर हमला
Bhashaअपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हमले के सिलसिले में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कोरोना वायरस: अस्थायी कर्मचारियों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को माना जाएगा सीएसआर
Bhashaकंपनियों को यह लाभ तभी मिलेगा जब इस तरह की अनुग्रह राशि का भुगतान नियमित पारिश्रामिक के अतिरिक्त किया जाएगा।
लॉकडाउन के कारण पंजाब में फंसे 800 से अधिक विदेशियों को वापस भेजा गया
Bhashaबयान में कहा गया है कि 31 मार्च से नौ अप्रैल के बीच 825 लोगों को केंद्र सरकार की मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक अलग-अलग देशों में भेजने की व्यवस्था की गई।
भारत का त्वरित प्रतिक्रिया दल कुवैत पहुंचा : जयशंकर
Bhashaदोनों देशों के नेताओं ने एक अप्रैल को फोन पर बातचीत की थी और उस दौरान सहमति बनी थी कि दोनों देश के अधिकारी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लगातार संपर्क में रहेंगे साथ ही ऐसे क्षेत्रों की तलाश करेंगे जहां सहयोग बढ़ाया जा सके।
बंद और सामाजिक दूरी कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सबसे कारगर ‘सामाजिक दवा’: हर्षवर्धन
Bhashaस्वास्थ्य मंत्री ने पत्रिका ‘द वीक’ को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने इस बात पर भी चिंता जताई कि हो सकता है कि भारत में जितने लोगों की जांच की जानी चाहिए उसकी तुलना में कम लोगों की जांच हो रही हो। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जांच पहले की जा रही है जिनमें संक्रमण का खतरा ज्यादा है।
हरियाणा में तीन नये मामलों के साथ कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 165 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक पलवल, फरीदाबाद और हिसार में एक-एक मामला आया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से पलवल और फरीदाबाद सबसे प्रभावित जिलों में से हैं।
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 1000 के पार गये, अबतक 19 मरीजों की मौत
Bhashaदिल्ली सरकार ने यह आंकड़ा दिया है।
कोविड-19: भारत में 24 घंटे में सामने आए 1000 से अधिक नए मामले, लॉकडाउन बढ़ना तय
Bhashaदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आठ हजार के पार हो गई है।
जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों की ढुलाई के लिये चलायी जा रही हैं विशेष ट्रेनें
Bhashaकृषि मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘लॉकडाउन की शुरुआत के बाद से भारतीय रेल ने फलों, सब्जियों, दूध व डेयरी उत्पादों तथा कृषि के लिये बीजों समेत जल्दी खराब हो जाने वाले सामानों की ढुलाई के लिये 67 रेलमार्गों तथा सयम सारिणी के हिसाब से चलने वाली 134 ट्रेनों की पहचान की है।’’
भंडारण सुविधाएं नहीं होने से किसान सरसों की फसल एमएसपी से कम दर पर बेचने को मजबूर :हुड्डा
Bhashaहुड्डा ने एक बयान में कहा, ‘‘अधिकतर किसानों के पास भंडारण की क्षमताएं नहीं हैं और इस वजह से उन्हें कम दर पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरसों 4425 रुपये प्रति कुंतल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिकनी चाहिए लेकिन किसान इसे 3,500-3,800 रुपये कुंतल पर बेचने को मजबूर हैं। सरकार को किसानों के लिए उचित भंडारण सुविधाएं प्रदान करनी होंगी वर्ना वे अपनी गेहूं की फसल भी निजी एजेंसियों को एमएसपी से कम दर पर बेच देंगे।’’
कर्ज की किस्तें चुकाने में तीन माह की छूट महज ढकोसला :न्यायालय में दायर याचिका
Bhashaयाचिका में कहा गया है कि रिजर्व बैंक का वह सर्कुलर एक ढकोसला है क्योंकि उसमें तीन माह की मोहलत की अवधि में कर्ज की राशि पर ब्याज लगाया जाता रहेगा। याचिकाकर्ता की दलील है कि ऐसे में नियमित समान मासिक किस्त (ईएमआई) पर अतिरिक्त ब्याज लगाने का कोई तुक नहीं बनता।
कोरोना वायरस महामारी के दौरान बर्खास्त किए गए कर्मियों ने अस्पताल को अदालत में चुनौती दी
Bhashaगुड़गांव स्थित सेंट स्टीफेंस हॉस्पिटल हेल्थकेयर फैसिलिटी के पूर्व कर्मियों ने अपनी याचिका में दलील दी कि यह फैसला उन्हें कोई नोटिस दिए बिना या सुनवाई का मौका दिए बगैर लिया गया।
गोवा लॉकडाउन को बढ़ाना चाहता है, सरकारी कार्यालय सोमवार से खुलेंगे
Bhashaपणजी में संवाददाताओं से बात करते हुए सावंत ने कहा कि राज्य सरकार सोमवार से सरकारी कार्यालयों को खोलने सहित कुछ गतिविधियां बहाल करेगी ।
वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की, सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया
Bhashaप्रवक्ता ने बताया कि 26 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विजय बी नायर ने राजभवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की और सुरक्षा स्थिति से उन्हें अवगत कराया ।
कोरोना वायरस : चंडीगढ़ में लोगों की घर-घर जाकर जांच शुरू
Bhashaचंडीगढ़ देश का पहला शहर है जिसने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इस तरह की जांच शुरू की है।
अदालत ने कोविड-19 के मरीजों के लिए रेल डिब्बों के इस्तेमाल के खिलाफ याचिका खारिज की
Bhashaअदालत ने कहा कि रेल डिब्बों को कोरोना वायरस के मरीजों के लिए वार्डों में बदलने से नहीं रोका जा सकता क्योंकि यह व्यापक जनहित का मामला है और यह अदालत प्रशासनिक निर्णयों पर विचार नहीं कर सकती तथा बोगियों को वार्डों में बदलने के विषय पर राय व्यक्त नहीं कर सकती।
लॉकडाउन बढ़ने से आईपीएल का अनिश्चितकाल तक स्थगित होना लगभग तय
Bhashaभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस मामले में केन्द्र सरकार के आधिकारिक रुख का इंतजार है लेकिन ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक में लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की। मुख्यमंत्रियों के रूख को देखते हुए दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड के पास इसे और आगे स्थगित करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।