भारत का त्वरित प्रतिक्रिया दल कुवैत पहुंचा : जयशंकर

दोनों देशों के नेताओं ने एक अप्रैल को फोन पर बातचीत की थी और उस दौरान सहमति बनी थी कि दोनों देश के अधिकारी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लगातार संपर्क में रहेंगे साथ ही ऐसे क्षेत्रों की तलाश करेंगे जहां सहयोग बढ़ाया जा सके।

नयी दिल्ली,11अप्रैल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कुवैत के प्रधानमंत्री शेख सबा अल खालिद अल हमद अल सबा के बीच बातचीत के बाद भारत का त्वरित प्रतिक्रिया दल कुवैत पहुंच गया है। यह दल कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए चिकित्सकीय सहयोग देगा और वहां के कर्मियों को प्रशिक्षित करेगा।

दोनों देशों के नेताओं ने एक अप्रैल को फोन पर बातचीत की थी और उस दौरान सहमति बनी थी कि दोनों देश के अधिकारी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लगातार संपर्क में रहेंगे साथ ही ऐसे क्षेत्रों की तलाश करेंगे जहां सहयोग बढ़ाया जा सके।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, ‘‘इसके बाद जयशंकर और उनके कुवैती समकक्ष के बीच कुवैत की स्थिति और इस चुनौतीपूर्ण समय में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।’’

जयशंकर ने शनिवार को एक ट्वीट में सूचना दी कि त्वरित प्रतिक्रिया दल कुवैत पहुंच गया है।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ कोविड-19 पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच बातचीत के बाद भारत का त्वरित प्रतिक्रिया दल कुवैत पहुंचा। यह भारत और कुवैत के बीच मित्रता का प्रतीक है ।’’

कुवैत में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 1000 मामले हैं।

विदेश मंत्रालय के बयान के मुताबिक भारत इस खतरे से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पश्चिमी एशियाई देशों से सहयोग कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बरपाएंगे कहर, रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Mirzapur Shocking News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, सुबह टहलने निकले वकील की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स