मेरठ में पुलिस और अधिकारियों की टीम पर हमला

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हमले के सिलसिले में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ, 11 अप्रैल उत्तर प्रदेश में मेरठ के जाली कोठी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर शनिवार को हमला हो गया। ये लोग वहां कोरोना वायरस के मरीजों के मौजूद होने की पुष्टि के बाद क्षेत्र को सील करने पहुंचे थे।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हमले के सिलसिले में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अवस्थी ने बयान में बताया कि मेरठ के जाली कोठी क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को अस्पताल ले जाने पहुंची टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इस संबंध में एक इमाम सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने टीम पर पथराव किया जिससे एक पुलिस अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को तीन लोग स्थानीय जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे । ये लोग महाराष्ट्र के मालेगांव से मेरठ आए थे और एक मस्जिद में रुके हुए थे। शुक्रवार को उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

शुक्ला ने बताया कि शनिवार की सुबह दिल्ली गेट के थाना प्रभारी पुलिस बल और सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार सिंह के साथ जाली कोठी क्षेत्र में एक गली को सील करने गए थे। उसी समय कुछ लोगों ने उनका विरोध किया, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पथराव किया।

उन्होंने बताया कि हमले में सिटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। इलाके को सील किया जा रहा है और अब वहां शांति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड