एजेंसी न्यूज

स्पाइसजेट ने चिकित्सा सामान लाने के लिए चीन भेजा पहला मालवाहक विमान

Bhasha

एअरलाइन ने कहा कि विमान आज सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर पर कोलकाता हवाईअड्डे से रवाना हुआ जो शंघाई में स्थानीय समयानुसार अपराह्न साढ़े तीन बजे उतरा।

आईएमएफ का सभी देशों से चिकित्सा आपूर्ति के निर्यात पर अंकुश नहीं लगाने का आह्वान

Bhasha

ऐसे में आईएमएफ ने सभी देशों से कहा है कि वे अपने यहां से चिकित्सा सामग्री के निर्यात पर किसी तरह का अंकुश लगाने से बचें। अब तक दुनियाभर में इस महामारी से 1,19,000 लोगों की जान गई है और करीब 20 लाख लोग इससे संक्रमित हैं।

सरकार ने सभी उप सचिवों, उससे उच्च स्तर के अधिकारियों को कार्यालय आने को कहा

Bhasha

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के चलते ये अधिकारी करीब तीन हफ्तों से घर से ही काम कर रहे थे।

कोविड-19: लॉकडाउन के दौरान बच्चों के ऑनलाइन यौन उत्पीड़न के शिकार होने का बढ़ा खतरा

Bhasha

संयुक्त राष्ट्र ने लॉकडाउन के दौरान बच्चों के वर्चुअल मंच पर अधिक समय बिताने को लेकर आगाह करते हुए कहा कि इससे दुनिया भर में लाखों बच्चे ऑनलाइन यौन उत्पीड़न का शिकार हो सकते हैं और साथ ही इंटरनेट पर डराने, धमकाने के मामले भी बढ़ सकते हैं.

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 190 तक पहुंची

Bhasha

हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन के मुताबिक राज्य में मिले 190 संक्रमितों में 146 का इलाज चल रहा है जबकि 42 संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 6000 के करीब पहुंचे

Bhasha

पिछले 24 घंटों के दौरान 272 नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के रोगियों की संख्या 5,988 हो गई। इस बीच 11 मौतें होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 107 पहुंच गई है।

लॉकडाउन: नागपुर में दवाखाना में बीयर बेचने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Bhasha

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को निशांत उर्फ बंटी प्रमोद गुप्ता (36) को गणेशपेट इलाके में एक दवा दुकान में कथित तौर पर बीयर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया।

कोविड-19 : कर्नाटक में मृतकों की संख्या 11 हुई, 17 नए मामले आए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि संक्रमण के 17 नए मामले आने के साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 277 हो गए हैं।

लॉकडाउन की बढ़ी अवधि में चलता रहेगा बैंक, बीमा का काम: सरकार

Bhasha

सरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये पिछले महीने 25 मार्च को 21 दिन के बंद की घोषणा की थी, जिसकी समयसीमा 14 अप्रैल को समाप्त हो गयी। इस दौरान बैंकिंग व बीमा से संबंधित कार्यों को जारी रहने की छूट दी गयी थी। सरकार ने बंद को अब तीन मई तक के लिये बढ़ा दिया है।

यूएई में भारतीयों को फर्जी परिपत्र के बारे में आगाह किया गया

Bhasha

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा कि ऐसे परिपत्र फर्जी है।

ब्राजील में दो राज्यों के गवर्नर कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

रियो डी जेनेरियो के गवर्नर विल्सन विट्जल और उत्तरी राज्य पारा के गवर्नर हेल्दर बरबाल्हो ने ट्विटर पर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

एशियाई फुटबाल टूर्नामेंट रद्द नहीं होंगे: एएफसी

Bhasha

कोविड-19 के कारण दुनिया भर में पेशेवर खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं और एशिया की इन दोनों फुटबाल प्रतियोगिताओं को भी कम से कम जून के अंत तक स्थगित किया गया है।

वायरस:सफाईकर्मियों को सुरक्षा किट दिये गये, केन्द्र ने न्यायालय को बताया

Bhasha

न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूति बी आर गवई की तीन सदस्यीय खंडपीठ को केन्द्र ने एक जनहित याचिका पर वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरनाम सिह ने दायर की थी जिसमें कहा गया था कि सफाईकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराये गये हैं।

दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सामान्य रहने का पूर्वानुमान : मौसम विभाग

Bhasha

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में दक्षिण पश्चिम मानसून के पहले दीर्घकालिक अनुमान को जारी करते हुये बताया कि पिछले सालों की तरह देश में इस साल भी मानसून सामान्य रहने का अनुमान है।

नरम मांग से कच्चा तेल का वायदा 11.4 प्रतिशत गिरा

Bhasha

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 203 रुपये यानी 11.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,577 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 29,934 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

टीमों को चार्टर्ड फ्लाइट में लाओ, कोविड-19 का परीक्षण कराओ पर टी20 विश्व कप रद्द नहीं करो: हाग

Bhasha

कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों की जान गई है और कई देशों में लाकडाउन घोषित किया गया है। इस घातक बीमारी के कारण टी20 विश्व कप पर भी संशय के बादल छा गए हैं जिसका आयोजन आस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना है।

Covid-19: कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे डॉक्टरों के बीच डर, असंतोष का माहौल

Bhasha

कैमरून की राजधानी योओंदे से लेकर रोम और न्यूयॉर्क तक इस वैश्विक महामारी से 19 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 1,18,000 लोग जान गंवा चुके हैं. अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ आ गई है जबकि कई मामलों में तो उनके पास उपकरणों की कमी है और उन्हें खुद इस संक्रमण की चपेट में आने का डर है.

कोरोना वायरस : नेपाल पुलिस ने बंद का उल्लंघन करने वाले 2,427 लोगों के खिलाफ की कार्रवाई

Bhasha

नेपाल में 16 लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।

कोरोना वायरस: चीन ने जरूरत के समय अमेरिकियों को पहुंच प्रदान नहीं की: पोम्पिओ

Bhasha

पोम्पिओ ने कोरोना वायरस को एक वैश्विक महामारी घोषित करने में बहुत लंबा समय लेने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की भी आलोचना की।

कोविड-19 के अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों के लिए नियंत्रण रणनीति अपनाएगा पश्चिम बंगाल

Bhasha

विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बहुस्तरीय रणनीतियों से वायरस संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में मदद मिलेगी।

Categories