एजेंसी न्यूज

पालघर की घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश में भाजपा: कांग्रेस

Bhasha

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस मामले में खिलाफ त्वरित अदालती कार्यवाही और दोषियों को सजा सजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

मुंबई, कोलकाता, जयपुर, इंदौर और पुणे में कोविड-19 को लेकर हालात ‘‘विशेष रूप से गंभीर’’, केंद्रीय दल दौरा करेंगे: गृह मंत्रालय

Bhasha

गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए घोषणा की है कि छह अंतर-मंत्रालयीन केंद्रीय दल (आईएमसीटी) महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के इन चिह्नित स्थानों पर अगले तीन दिन में दौरा करेंगे तथा मौके पर स्थिति का आकलन कर केंद्र को रिपोर्ट देकर उपाय सुझाएंगे।

योगी के पिता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित विभिन्न लोगों ने शोक व्यक्त किया

Bhasha

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के एक गांव के रहने वाले योगी के पिता का सोमवार को नयी दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।

इंफोसिस को चौथी तिमाही में 4,335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Bhasha

हालांकि कोरोना वायरस संकट के चलते कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की आय की संभावनाओं के बारे में कोई अनुमान जारी नहीं किया है।

सेंसेक्स 59 अंक मजबूत, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज से बाजार संभला

Bhasha

मुख्य रूप से एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा सूचना प्रौद्योगकी कंपनियों शेयरों की अगुवाई में बीएसई-30 सेंसेक्स में नाम मात्र की तेजी आयी। कोरोना वायरस महामारी को लेकर बढ़ती चिंता के बीच निवेशकों किसी नये संकेतों का इंतजार है।

पाकिस्तान में लॉकडाउन के बीच कराची में महिला की भूख से मौत

Bhasha

'डेली एक्सप्रेस' अखबार की खबर के अनुसार सिंध प्रांत के मीरपुर खास जिले के झुडो शहर में सुघरा बीबी :30: की पिछले हफ्ते मौत हो गयी ।

माल्या के खिलाफ ब्रिटिश अदालत के फैसले से सीबीआई की श्रमसाध्य एवं कुशल जांच प्रमाणित हुई : अधिकारी

Bhasha

उल्लेखनीय है कि माल्या ने उसे भारत को प्रत्यर्पित करने के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। वह बैंक से धोखाधड़ी कर करीब 9,000 करोड़ रुपये का घोटाला करने के आरोप लगने के बाद ब्रिटेन भाग गया था।

जम्मू कश्मीर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 368 हुई

Bhasha

  सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया, "कोविड​​-19 के 14 नए मामले आज सामने आए और सभी मामले कश्मीर से हैं।"

कश्मीरी फोटो पत्रकार पर सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने का मामला दर्ज

Bhasha

वरिष्ठ पत्रकार पीरजादा आशिक को एक खबर के लिए समन करने के बाद यह मामला सामने आया है।

कोविड-19 टीका बनाने के लिए तीन कंपनियों को धन देने को डीबीटी की मंजूरी

Bhasha

डीबीटी ने एक बयान में कहा कि इस तरह की मदद से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अलग अलग मंच पर टीका बनाने वाली कंपनियां मिल कर तेली से काम पूरा कर सकें। वे इस काम में हो सकता है कि अलग अलग अलग चरणों में हों।

गोवा को कोरोना वायरस मुक्त घोषित करने में जल्दबाजी नहीं दिखायें : कांग्रेस

Bhasha

गाोवा की प्रमोद सावंत सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि राज्य के सभी सात संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं और प्रदेश में अभी कोई संक्रमित व्यक्ति नहीं है ।

घर के दरवाजे पर अखबार डालने पर रोक के खिलाफ याचिका पर महाराष्ट्र सरकार से अदालत ने मांगा जवाब

Bhasha

न्यायमूर्ति एन डब्लू सांब्रे की एकल पीठ ने महाराष्ट्र यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स और नागपुर यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार से जवाब मांगााा। इन संगठनों ने 18 अप्रैल के सर्कुलर को चुनौती दी है।

योगी की मौसी को उत्तराखण्ड में दाखिल होने से रोका गया: प्रशासन ने सुलझाया मसला

Bhasha

सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पास होने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी की मौसी सरोज देवी को उत्तराखण्ड में दाखिल होने से रोके जाने का मामला सामने आया था। इस पर आज उन्हें फिर से पास जारी किया गया है। उत्तराखण्ड के अधिकारियों से बात हो गयी है। समस्या सुलझा ली गयी है। अब वह वहां जा सकती हैं।

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामलों की पुष्टि, आंकड़ा 74 पहुंचा

Bhasha

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भद्रक और जाजपुर जिलों में पांच-पांच जबकि बालासोर से दो और सुंदरगढ़ से एक नया मामला सामने आया है।

मुंबई में 53 मीडियाकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, अधिकतर में नहीं थे लक्षण

Bhasha

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जांच के लिए 16 और 17 अप्रैल को आजाद मैदान में विशेष शिविर लगाया गया था और इस दौरान 171 मीडियाकर्मियों के लार के नमूने लिए गए थे जिनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार, फोटोग्राफर और कैमरामैन शामिल थे.

महाराष्ट्र में 36 घंटे में कोरोना के 835 नए मामले सामने आए : उद्धव

Bhasha

उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में सीमित औद्योगिक गतिविधियों के लिए अनुमति दी गई है, लेकिन इसे इस संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए कि कोरोना वायरस का खतरा तनिक भी कम हो गया है।

कामगारों के आश्रयगृहों का जिलाधिकारियों से निरीक्षण कराने के लिये न्यायालय में अर्जी

Bhasha

यह आवेदन न्यायालय में पहले से ही लंबित याचिका में दाखिल किया गया है। आवेदन में कहा गया है कि केन्द्र को जिलाधिकारियों से उन सभी आश्रय गृहों का रोजाना निरीक्षण कराने का निर्देश दिया जाये जिनमें ये कामगार रह रहे हैं। ये जिलाधिकारी निरीक्षण करके सुनिश्चित करें कि इन आश्रय गृहों में पर्याप्त मात्रा में भोजन, पीने के पानी और स्वास्थ्य संबंधी सुविधायें उपलब्ध हों। इसके अलावा, इन आश्रय गृहों में रहने वाले कामगारों और श्रमिकों को लॉकडाउन खत्म होने तक विशेषज्ञों से उचित सलाह दिलाने की व्यवस्था भी की जाये।

राष्ट्रपति ने लॉकडाउन में पुलिस, चिकित्सा कर्मियों, छोटे व्यापारियों, सफाई कर्मियों का योगदान सराहा

Bhasha

राष्ट्रपति ने ट्विटर पर देश के नागरिकों, गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक और परमार्थ संगठनों, रेड क्रॉस तथा अन्य कई लोगों एवं संगठनों का आभार व्यक्त किया जो विभिन्न तरीकों से देश की सेवा कर रहे हैं।

बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, परिवार में फैला मातम

Bhasha

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ बीएमडब्ल्यू इंडिया को अपार पीड़ा के साथ अपने 46 वर्षीय अध्यक्ष और सीईओ रुद्रतेज सिंह का 20 अप्रैल 2020 को निधन होने का समार देना पड़ रहा है। उनका निधन हुआ।’’

आईसीसी सीईसी की बैठक मंगलवार को, टेस्ट चैंपियनशिप, वनडे लीग पर होगी चर्चा

Bhasha

वनडे लीग जून से शुरू होनी थी। दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच तीन मैच की श्रृंखला इसके तहत होने वाली पहली सीरीज होती लेकिन इस महामारी के कारण सोमवार को इसे रद्द कर दिया गया है।

Categories