एजेंसी न्यूज
गुजरात में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2178 हुई, 19 और लोगों की मौत
Bhashaगुजरात में पहली बार कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोगों का उपचार प्लाज्मा थेरेपी से हो रहा है ।
हर्षवर्धन ने कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में रोटरी सदस्यों के योगदान की सराहना की
Bhashaउन्होंने पीएम-केयर्स फंड में 26 करोड़ रूपये का दान देने को लेकर रोटरी के सदस्यों को धन्यवाद भी दिया।
सड़क हादसे में कन्नड़ चैनल के पत्रकार की मौत
Bhashaपुलिस सूत्रों ने बताया कि पब्लिक टीवी से जुड़े हनुमंतु एक स्टोरी करके रामनगर जेल से लौट रहे थे तब उनकी सड़क हादसे में मौत हो गयी।
दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है, आतंकी जम्मू कश्मीर में शांति बिगाड़ने प्रयासरत :पुलिस
Bhashaपुलिस महानिदेशक ने कहा कि हाल की एक रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों और उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
कोविड-19 सेंटर से फरार व्यक्ति चार दिन बाद गिरफ्तार
Bhashaयह कोरोना संदिग्ध गत 18 अप्रैल को सेंटर के सुरक्षा इंतजामों को चकमा देकर फरार हो गया था । उसे मेदिनीनगर में पिछले 16 अप्रैल को कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था ।
भाजपा विधायक को कोटा जाने के लिए यात्रा पास जारी करने वाले नवादा सदर एसडीओ निलंबित
Bhashaसामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार 20 अप्रैल को नवादा के जिला पदाधिकारी द्वारा सूचित किया गया है कि विधायक अनिल कुमार द्वारा अपनी बच्ची को विशेष परिस्थिति में कोटा (राजस्थान) से नवादा लाने के लिए पास जारी किये जाने का आवेदन नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष दिया गया था।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस मामलों की वृद्धि दर में कमी आई : कंसल
Bhashaमुख्य सचिव (योजना, विकास एवं निगरानी और सूचना) रोहित कंसल ने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र में जांच की दर प्रति दस लाख पर 703 हो गई है जो कि देश में दूसरे स्थान पर है। शुरुआत में जांच की दर प्रति दस लाख में 77.5 थी।
कोविड-19: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने अस्पताल में साफ-सफाई की शिकायत करते हुए वीडियो किया साझा
Bhashaतिलक विहार पुलिस थाने से जुड़े एक कांस्टेबल ने मंगलवार को एक वीडियो साझा किया और उसमें आरोप लगाया कि एक मंजिल पर 20 मरीजों का इलाज चल रहा है और सभी के लिए एक साझा शौचालय है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अगर कोई गले में खराश या बुखार की शिकायत करता है तो उसे दवा नहीं दी जा रही है।
कोविड-19 : सीआरपीएफ ने एम्स को एक लाख सर्जिकल मास्क दान में दिए
Bhashaअधिकारियों ने कहा कि तीन स्तरीय मास्क को राष्ट्रीय राजधानी में सीआरपीएफ के एक केंद्र में अर्द्धसैनिक बल के परिवार कल्याण संगठन द्वारा तैयार किया गया है।
जी20 देशों खाद्य सुरक्षा के मामले में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर प्रतिबद्ध
Bhashaभारत की ओर से कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस बैठक में भाग लिया। यह बैठक खाद्य सुरक्षा, संरक्षण और पोषण पर कोविड-19 के प्रभाव से निपटने के मुद्दे पर बुलाई गई थी।
राजस्थान में बुधवार से 400 मोबाइल ओपीडी काम करेंगी : गहलोत
Bhashaमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये मोबाइल वैन उपखण्ड मुख्यालयों के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उपलब्ध होंगी और गांव-कस्बे तक पहुंचकर मरीजों को सामान्य बीमारियों का उपचार उपलब्ध करायेंगी।
कोविड-19 के मरीज दो पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पर लगाया उपेक्षा करने का आरोप
Bhashaएक पुलिस कर्मी दिल्ली के तिलक विहार पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल है जिसने एक वीडियो साझा कर आरोप लगाया है कि नजफगढ़ स्थित एक अस्पताल की एक मंजिल पर लगभग बीस मरीजों का एक साथ उपचार किया जा रहा है और उन सभी के लिए एक ही शौचालय है।
कोविड-19: ऐसे हालात में सरकार से एक विशेष तरीके से काम करने को नहीं कहा जा सकता, न्यायालय ने कहा
Bhashaन्यायमूर्ति एन वी रमन, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता अग्निवेश की जनहित याचिका पर सुनवाई की जिसमें बंद के दौरान गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लोगों के लिए राहत की मांग की गयी थी।
लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी की मांग पर केंद्र विचार करे : न्यायालय
Bhashaन्यायमूर्ति एनवी रमना, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बीआर गवई की एक पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस याचिका की सुनवाई की। यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ताओं हर्ष मंदर और अंजली भारद्वाज ने दायर की है।
राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 1735 हुई
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रामगंज इलाके के 64 साल के एक बुजुर्ग जो यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे उनका मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें 18 अप्रैल को भर्ती करवाया था और वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौत की संख्या 26 हो गयी है।
राज्यों को राशन का अधिक गेहूं जारी किया जाए : गहलोत
Bhashaगहलोत ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के भंडार गेहूं से भरे हुए हैं और ऐसे में केन्द्र सरकार ऎसे लोगों, जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और जिनके नाम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नहीं हैं,उन्हें भी गेहूं उपलब्ध कराये ताकि किसी को भी भूखा नहीं सोना पड़े।
लॉकडाउन के दौरान यमुना के पानी में सुधार हुआ: एनजीटी पैनल
Bhashaराष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा नियुक्त यमुना निगरानी कमेटी (वाईएमसी) ने इस महीने की शुरुआत में सीपीसीबी और डीपीसीसी को यह पता लगाने के लिए जांच करने के लिए कहा था कि क्या लॉकडाउन के कारण नदी के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
राजन ने कोरोना वायरस को सांप्रदायिक रंग देने को लेकर आगाह किया
Bhashaतबलीगी जमात सदस्यों पर सामाजिक दूरी दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने और पिछले महीने सभी निर्देशों का उल्लंघन कर दिल्ली में निजामुद्दीन क्षेत्र में अपने केंद्र पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप के बीच राजन ने यह बात कही है।
सटीक परिणाम नहीं आने पर राजस्थान ने रैपिड टेस्ट किट से जांच रोकी
Bhashaमुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि रैपिड टेस्टिंग किट से सटीक परिणाम नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है और आईसीएमआर को मामले से अवगत करवाया गया है। आईसीएमआर से जवाब आने के बाद इस बारे में आगे कोई फैसला किया जाएगा।
कोविड-19: केरल के अधिकारी ने रसद लेकर आए तमिलनाडु के अधिकारियों को सीमा पार करने की इजाजत नहीं दी
Bhashaतेनी में अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि ट्रकों को निकलने की मंजूरी नहीं मिलने के बाद सामान को घोड़ों की पीठ पर लादा गया और जंगल के दुर्गम रास्तों से होते हुए सेंट्रल और टॉप स्टेशन पहुंचाया गया।