राजस्थान में कोरोना वायरस से एक और मौत, संक्रमितों की संख्या 1735 हुई

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रामगंज इलाके के 64 साल के एक बुजुर्ग जो यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे उनका मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें 18 अप्रैल को भर्ती करवाया था और वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौत की संख्या 26 हो गयी है।

जमात

जयपुर, 21 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच 159 नये मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात तक बढ़कर 1735 हो गयी।

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रामगंज इलाके के 64 साल के एक बुजुर्ग जो यहां एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे उनका मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें 18 अप्रैल को भर्ती करवाया था और वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौत की संख्या 26 हो गयी है।

वहीं मंगलवार रात नौ बजे तक राज्य में 159 नये मामले आए। इससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 175 हो गयी है। नये मामलों में जयपुर से 72, अजमेर में 35, जोधपुर में 16, नागौर में 10, दौसा में सात, भरतपुर में पांच, भीलवाड़ा में पांच, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा व जैसलमेर में दो दो मामले भी शामिल हैं।

सिंह ने बताया कि सरकार ने 4000 नमूने दिल्ली की एक निजी प्रयोगशाला में भेजे थे जिनकी रिपोर्ट आनी शुरू हो गयी है इसलिए मंगलवार और बुधवार को नये संक्रमितों की संख्या काफी अधिक बढ़ सकती है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\