एजेंसी न्यूज
कोविड-19 के स्रोत की अंतरराष्ट्रीय जांच के आह्वान पर चीन ने कहा, इसका कोई कानूनी आधार नहीं
Bhashaचीन ने दुनिया भर में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस के स्रोत के बारे में एक तटस्थ अंतरराष्ट्रीय जांच के आह्वान पर बेहद बारीक प्रतिक्रिया दी है। मीडिया की एक खबर के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि देश को कोविड-19 संकट पर लंबे समय के लिए अभूतपूर्व प्रतिकूल परिस्थितियों और चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।
राजस्थान में कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में पुलिस व होमगार्ड के एक लाख जवान मुस्तैद
Bhashaअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बी. एल. सोनी ने बताया कि राज्य के 20 जिलों में 90 से ज्यादा ऐसे थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है, जहां हॉटस्पॉट हैं। इन क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैदी से नियमों की पालन करवाने में लगी है।
दिल्ली सरकार, पुलिस से अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करे: बैजल
Bhashaउपराज्यपाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव और पुलिस आयुक्त एस. एन श्रीवास्तव से एनसीआर में रहने वाले अग्रणी कर्मियों के लिए यहां रहने की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि अंतर-राज्य आवाजाही कम हो सके।
बढ़ती आलोचनाओं के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने बदली अपनी मीडिया टीम
Bhashaखान ने सीनेट सदस्य शिब्ली फराज को देश का नया सूचना मंत्री नियुक्त किया है। फराज प्रख्यात दिवंगत उर्दू कवि अहमद फराज के बेटे हैं।
चौहान ने 3 मई के बाद तैयारियों के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये
Bhashaमध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ''मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। चौहान ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुरूप कोरोना के उपचार, 3 मई के बाद तैयारियों और आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।''
अपने पांचवें जन्मदिन पर महारानी के साथ वर्चुअल पार्टी करेंगी राजकुमारी शार्लोट
Bhashaइस अवसर पर शार्लोट के माता पिता ने वर्चुअल माध्यम से राजकुमारी का जन्मदिन मनाने का फैसला किया है।
प्रयागराज में अध्ययनरत 10,000 छात्रों को घर पहुंचाएगी योगी सरकार
Bhashaइससे पहले रविवार रात तक दूसरे प्रदेशों में रह रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लाने के क्रम में अब तक हरियाणा से 12 हजार से अधिक श्रमिक वापस लौट चुके हैं। इन लोगों को इनके गृह जनपद भेज दिया गया है।
त्वरित जांच किट के सही परिणाम नहीं मिले, चीनी कंपनियों पर हुयी कार्रवाई : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने चीन की दो कंपनियों (बायोमेडीमिक्स और वोंडफो) से त्वरित जांच किट की खरीद का करार किया था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों इन किट की आपूर्ति के बाद फील्ड परीक्षण के दौरान इनसे सटीक परिणाम नहीं मिलने पर आईसीएमआर ने आपूर्तिकर्ता कंपनियों के विरुद्ध करार की शर्तों के मुताबिक कार्रवाई की है।
कोरोना वायरस का खात्मा नहीं हो सकता है, हमें इसके साथ जीना होगा : जगन मोहन रेड्डी
Bhashaटेलीविजन के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक वर्ष या इसके बाद ही वायरस का टीका विकसित किया जा सकता है और तब तक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए ‘‘सामूहिक प्रतिरोधक’’ का विकास करना ही एकमात्र विकल्प है।
एसएएएफ-एएफआई सेमिनार में 911 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
Bhashaसेमिनार के दौरान आयरलैंड के पियर्स ओ कैलाघन ने पैदल चाल स्पर्धा के दौरान जजों के फैसले को लेकर संदेह को दूर किया। स्पेन के लुई सेलाडाई ने प्रतियोगिता का कार्यक्रम तैयार करने में मदद की।
80 प्रतिशत से अधिक गेहूं फसल की कटाई, पुणे में तेजी से बढ़ रहे हैं कोविड-19 के मामले :गृह मंत्रालय
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि देश में अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत जल संरक्षण और सिंचाई कार्यों में रोजगार मिला है।
बचे हुए मैचों में पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का इस्तेमाल चाहता है फीफा
Bhashaइसके तहत टूर्नामेंट आयोजक टीम को तीन की बजाय पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का निर्धारित समय में और छठे का अतिरिक्त समय में इस्तेमाल करने की अनुमति देंगे ।
पूर्वोत्तर के पांच राज्य पूरी तरह से कोरोना से मुक्त : जितेंद्र सिंह
Bhashaसिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भी हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद, शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न सरकारी निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।
अहमदाबाद में कोविड-19 से मृत्युदर राष्ट्रीय औसत से अधिक
Bhashaअहमदाबाद के नगर आयुक्त विजय नेहरा ने सोमवार को कहा कि मृत्यु दर को कम करने के लिए लोगों को वरिष्ठ नागरिकों की अतिरिक्त देखभाल करने की आवश्यकता है क्योंकि उनके अन्य की तुलना में संक्रमण की चपेट में आने का खतरा अधिक है।
बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से कोटा में फंसे दिल्ली के छात्रों को वापस लाने का अनुरोध किया
Bhashaमुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बिधूड़ी ने कहा कि राजस्थान का कोटा शिक्षा का एक प्रसिद्ध केन्द्र है जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विभिन्न राज्यों से बच्चे जाते हैं।
झारखंड में नौ और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले, कुल संक्रमितों की संख्या 91 हुई
Bhashaराज्य में इस वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि बोकारो में इस महामारी से संक्रमित चार लोगों तथा धनबाद के दो लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 14 हो गई है।
करीब 20,000 सुविधा केंद्रो को आधार विवरण नया करने की इजाजत मिली
Bhashaयूआईडीएआई ने 24 अप्रैल को सक्रिय रूप से बैंकिंग सेवाएं देने वाले सीएससी को सशर्त इजाजत दी।
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे चढ़कर 76.25 पर बंद हुआ
Bhashaमुद्रा व्यापारियों ने कहा कि बाजार को उम्मीद है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते केंद्रीय बैंक कुछ और नए राहत उपायों की घोषणा करेगा, जिसके चलते बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
दुनिया में कोविड-19 से 2,06,567 लोगों की मौत
Bhashaदुनियाभर के 193 देशों में अब तक 29,61,540 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जबकि कम से कम 8,09,400 लोग ठीक हो चुके हैं।