पूर्वोत्तर के पांच राज्य पूरी तरह से कोरोना से मुक्त : जितेंद्र सिंह

  सिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भी हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद, शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न सरकारी निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में से पांच पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं और शेष तीन प्रदेशों में पिछले कई दिन से इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

  सिंह पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री भी हैं। उन्होंने पूर्वोत्तर परिषद, शिलांग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही विभिन्न सरकारी निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक की। उसके बाद उन्होंने यह टिप्पणी की।

सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर के पांच राज्यों - सिक्किम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा पूरी तरह से कोरोना वायरस से मुक्त हैं। इसके अलावा तीन अन्य राज्य- असम, मेघालय और मिजोरम में कोरोना वायरस के क्रमशः आठ, 11 और एक मामले सामने आए थे।

सिंह ने कहा कि ये सभी मरीज ठीक हो गए हैं और रविवार रात के बाद से कोई नया मामला नहीं आया है।

उन्होंने क्षेत्र की राज्य सरकारों, मुख्यमंत्रियों और अपने मंत्रालय के अधिकारियों और परिषद को बेहतरीन समन्वय सुनिश्चित करने के लिए बधाई दी जिससे यह संभव हो सका है।

सिंह ने कोरोना वायरस मरीजों की देखभाल और संक्रमण के प्रबंधन के लिए नयी स्वास्थ्य परियोजनाओं के संबंध में मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों से मिले प्रस्तावों की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार