एजेंसी न्यूज
सरकारी खरीद तेज होने से सरसों में सुधार, मलेशिया में नरमी के संकेत से पाम तेल में हानि
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि पूरे देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों की खरीद शुरु हो गई है। इस बीच हरियाणा में होने वाले 8-9 लाख टन सरसों के उत्पादन में से तीन लाख टन की सरकारी खरीद हो चुकी है। खरीद जून तक जारी रहेगी।
उत्तराखंड के तीर्थयात्री चार मई से केदारनाथ मंदिर जा सकते हैं: रावत
Bhashaरावत ने कहा कि चार मई से लोगों को कुछ पाबंदियों के साथ अंतर जिला आवागमन की इजाजत दी जा रही है, विशेष तौर पर उन जिलों में जो ग्रीन जोन में पड़ते हैं। राज्य के तीर्थयात्री केदारनाथ जा सकते हैं।
अगले साल निश्चित तौर पर होंगे तोक्यो ओलंपिक : आईओसी सदस्य बत्रा
Bhashaकुछ जाने माने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने कोरोना महामारी का टीका ईजाद होने से पहले तोक्यो ओलंपिक कराये जाने पर संदेह जताया था । जापान चिकित्सा संघ के अध्यक्ष ने भी कहा था कि महामारी पर विश्व भर मे नियंत्रण होने पर ही जुलाई 2021 में ओलंपिक हो सकेंगे ।
रूस, पाकिस्तान में संक्रमण के मामलों में इजाफा, कई देशों ने प्रतिबंधों में ढील दी
Bhashaदक्षिण कोरिया में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए पुष्ट मामले सामने आए। चीन और दक्षिण कोरिया दोनों ही देश वायरस नियंत्रण के तहत लागू प्रतिंबधों में नरमी बरतते हुए आर्थिक गतिविधियों को दोबारा प्रोत्साहित करने में लग गए हैं।
गुजरात में आईएफएससी की स्थापना मुंबई के कद को कम करने जैसा: थोराट
Bhashaगांधीनगर में आईएफएससी स्थापित करने संबंधी अधिसूचना केन्द्र ने हाल ही में जारी की थी।
सभी को मानसिक शांति का अधिकार; शादी में पति-पत्नी को बराबर सम्मान का अधिकार : अदालत
Bhashaउच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी एक पति की याचिका खारिज करते हुए की जिसने परिवार अदालत द्वारा उसकी शादी को समाप्त करने के फैसले को चुनौती दी थी। परिवार अदालत ने अपनी पत्नी से क्रूरता करने और उसे छोड़ देने को आधार मानकर यह फैसला सुनाया था।
जब दुस्वपन में बदल गया कश्मीर घूमने का सपना
Bhashaयह परिवार पहली बार कश्मीर घूमने का सपना लिए 15 मार्च को केन्द्र शासित प्रदेश पहुंचा। वैसे तो 14 लोगों के इस परिवार को 30 मार्च को लौट जाना था, लेकिन 25 मार्च से राष्ट्रव्यपाी लॉकडाउन की घोषणा के कारण वे यहां फंस गए हैं। परिवार में छह महिलाएं और चार बच्चे हैं।
पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1,297 नए मामले
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि महामारी से पिछले 24 घंटे में 32 लोगों की मौत हो गई और साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 417 तक पहुंच गई है।
योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र, गुजरात से श्रमिको को वापस लाने के निर्देश दिये
Bhashaअपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा की।
अगर टीम संस्कृति और अच्छा माहौल है तो अहंकार रखने वाले खिलाड़ी नुकसानदायक नहीं: जयवर्धने
Bhashaहाल के दिनों में जयवर्धने ने पहले कप्तान और फिर कोच के रूप में काफी सफलता प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया है।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से लॉकडाउन से बाहर निकलने की योजना बताने और राहत कदम उठाने की मांग की
Bhashaपार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से आग्रह किया कि प्रवासी मजदूरों से किराया लिए बगैर उन्हें घर भेजने के लिए रेलगाड़ियों की व्यवस्था की जाए और किसानों, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) की इकाइयों और वेतनभोगी वर्ग को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
कोविड-19 : राजस्थान में अब हो सकेंगी हर दिन 10 हजार जांच
Bhashaराज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्य भर के चिकित्सा संस्थानों में अब कोरोना वायरस से संक्रमण की 10 हजार जांच प्रतिदिन हो सकेगी।
शराब की दुकानों को खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया: मंत्री
Bhashaकेंद्रीय गृहमंत्रालय ने शुक्रवार को विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर बताया था कि रेड, ओरेंज और ग्रीन जोन में किन-किन गतिविधियों को मंजूरी दी गयी है और किन-किन क्रियाकलापों पर पाबंदी लगायी गयी है ।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: सोमवार तक खातों में आएगी दूसरी किस्त
Bhashaराजस्थान के राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के संयोजक महेंद्र एस. महनोत ने बताया कि महिला खाताधारकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए बैंकों की ओर से चरणबद्ध तरीके से जमा राशि को निकालने की व्यवस्था कि गई है।
वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई में भाग लेने वाले लोग ठीक तरीके से कपड़े पहने : सीएटी
Bhashaकार्मिक मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (सीएटी) की रेड और ओरेंज जोन में स्थित पीठों के पास आवश्यक मुकदमे संबंधित पीठ के रजिस्ट्रार से संपर्क करके ई-मेल के जरिए दायर किए जा सकते हैं। रजिस्ट्रार वकील और पक्षकार को ईमेल आईडी देगा।
हमारी कहानी खत्म हो गई : नीतू ने ऋषि कपूर को याद किया
Bhashaकपूर ने दो साल तक रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) से लड़ने के बाद बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली।
अमेरिका में राज्यों ने लॉकडाउन में छूट दी, घरों से ऐसे निकले लोग जैसे जेल से छूटे हों
Bhashaमाइने में निवासी अपनी कार में बैठे- बैठे चर्च की प्रार्थनाओं में शामिल हो सकते हैं। नेब्रास्का में एक मॉल प्लेक्सी कांच के बने अवरोधकों और हैंड सैनेटाइजिंग स्टेशनों के साथ फिर से खुला है लेकिन खरीदारों की तादाद कम रहेगी।
मोदी ने दूसरे राहत पैकेज को लेकर वित्त मंत्री के साथ बैठक की
Bhashaसूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शाह और सीतारमण के साथ विचार विमर्श किया। वह इसके बाद सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम (एमएसएमई) जैसे अन्य प्रमुख आर्थिक मंत्रालयों के मंत्रियों के साथ भी संबंधित मुद्दों पर बैठकें करेंगे।
ताईवान के समर्थन में अमेरिकी ट्वीट पर चीन ने कड़ा विरोध दर्ज कराया
Bhashaइसने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र में ताईवान का आना न केवल ताईवान के लोगों के लिए गौरव का क्षण है बल्कि संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के अनुरूप है।’’