अमेरिका में राज्यों ने लॉकडाउन में छूट दी, घरों से ऐसे निकले लोग जैसे जेल से छूटे हों
माइने में निवासी अपनी कार में बैठे- बैठे चर्च की प्रार्थनाओं में शामिल हो सकते हैं। नेब्रास्का में एक मॉल प्लेक्सी कांच के बने अवरोधकों और हैंड सैनेटाइजिंग स्टेशनों के साथ फिर से खुला है लेकिन खरीदारों की तादाद कम रहेगी।
लुसियाना में लोग फिर से रेस्तरां में भोजन कर सकते हैं लेकिन उन्हें बाहर 10-10 फुट की दूरी पर मौजूद टेबलों पर बैठना होगा। उन्हें वेटर की सुविधा प्राप्त नहीं होगी।
माइने में निवासी अपनी कार में बैठे- बैठे चर्च की प्रार्थनाओं में शामिल हो सकते हैं। नेब्रास्का में एक मॉल प्लेक्सी कांच के बने अवरोधकों और हैंड सैनेटाइजिंग स्टेशनों के साथ फिर से खुला है लेकिन खरीदारों की तादाद कम रहेगी।
कई निवासियों ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वे जेल से निकले हों।
यूरोप और अमेरिका में कई स्थानों पर संकट स्थिर होने के साथ, देश और राज्य अपने-अपने यहां लागू प्रतिबंधों में धीरे-धीरे राहत दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि परीक्षण का पैमाना नहीं बढ़ाने पर वायरस संक्रमण का दूसरा दौर देखने को मिल सकता है।
कोलोराडो के ज्यादातर हिस्सों में लोग अपने बाल कटवा सकते हैं और स्टोर पर खरीदारी कर सकते हैं जबकि डेनवर और आस-पास के रज्यों में घरों में रहने के आदेश बरकरार हैं।
व्योमिंग में नाई की दुकानें, सैलून, जिम और पालनाघरों को फिर से खोलने की इजाजत दी गई है।
माइने में, गोल्फ कोर्स, हेयरड्रेसर और दंतचिकित्सकों के क्लिनिक खुल गए हैं।
दक्षिण कैरोलीना में बीच के पास स्थित होटल और राज्य के उद्यानों को फिर से खोल दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)