अगले साल निश्चित तौर पर होंगे तोक्यो ओलंपिक : आईओसी सदस्य बत्रा

कुछ जाने माने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने कोरोना महामारी का टीका ईजाद होने से पहले तोक्यो ओलंपिक कराये जाने पर संदेह जताया था । जापान चिकित्सा संघ के अध्यक्ष ने भी कहा था कि महामारी पर विश्व भर मे नियंत्रण होने पर ही जुलाई 2021 में ओलंपिक हो सकेंगे ।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई कोरोना वायरस महामारी का टीका ईजाद होने से पहले ओलंपिक के आयोजन को लेकर अटकलों के बीच आईओसी सदस्य और आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शनिवार को कहा कि तोक्यो ओलंपिक अगले साल जरूर होंगे ।

कुछ जाने माने वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने कोरोना महामारी का टीका ईजाद होने से पहले तोक्यो ओलंपिक कराये जाने पर संदेह जताया था । जापान चिकित्सा संघ के अध्यक्ष ने भी कहा था कि महामारी पर विश्व भर मे नियंत्रण होने पर ही जुलाई 2021 में ओलंपिक हो सकेंगे ।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) समन्वय आयोग के प्रमुख जॉन कोट्स ने कहा था कि ओलंपिक कोरोना का टीका तलाशे जाने पर ही होना अनिवार्य नहीं है ।

वहीं भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की आमसभा की विशेष आनलाइन बैठक में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष बत्रा ने कहा ,‘‘ इस पर मत जाइये कि कौन क्या कह रहा है । तोक्यो ओलंपिक अगले साल जरूर होंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं विश्वस्त सूत्रो के संपर्क में हूं और उनसे लगातार बातचीत हो रही है । ओलंपिक अगले साल होने जा रहे हैं ।’’

बत्रा ने कहा ,‘‘ मेरा मानना है कि सितंबर . अक्टूबर तक कोरोना का उपचार तलाश लिया जायेगा । हमें इसी तरह से तैयारी करनी है कि अगले साल ओलंपिक होंगे ।’’

बत्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक महासंघ के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल अगले साल जून तक बढा दिया गया है क्योंकि इस साल अक्टूबर में होने वाले चुनाव अब अगले साल जून में होंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\