गुजरात में आईएफएससी की स्थापना मुंबई के कद को कम करने जैसा: थोराट

गांधीनगर में आईएफएससी स्थापित करने संबंधी अधिसूचना केन्द्र ने हाल ही में जारी की थी।

जमात

मुंबई, दो मई महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बाला साहेब थोराट ने शनिवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों (आईएफएससी) में सभी वित्तीय सेवाओं के नियमन के लिए अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण को गांधीनगर में स्थापित करने का केन्द्र सरकार का कदम देश की आर्थिक राजधानी के तौर पर मुंबई के स्तर को कमतर करने के लिए है।

गांधीनगर में आईएफएससी स्थापित करने संबंधी अधिसूचना केन्द्र ने हाल ही में जारी की थी।

थोराट ने ट्वीट किया, ‘‘गुजरात में आईएफएससी स्थापित करने का केन्द्र सरकार का निर्णय निराशाजनक है और यह मुंबई के कद को कम करने के लिए किया जा रहा है। केन्द्र को अपने निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए।’’

थोराट कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख भी हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा की राज्य इकाई के नेतृत्व की खामोशी पर प्रश्न उठाया।

गौरतलब है कि वर्तमान में आईएफएससी में बैंकिंग, पूंजी बाजार और बीमा क्षेत्रों को कई नियामक - आरबीआई, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) नियमित करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\