अगर टीम संस्कृति और अच्छा माहौल है तो अहंकार रखने वाले खिलाड़ी नुकसानदायक नहीं: जयवर्धने

हाल के दिनों में जयवर्धने ने पहले कप्तान और फिर कोच के रूप में काफी सफलता प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया है।

जमात

नयी दिल्ली, दो मई श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने कहा कि टीम में अंहकार रखने वाले खिलाड़ियों का होना तब तक नुकसानदायक नहीं है, जब तक आप एक अच्छे माहौल में उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन निकलवा लेते हैं।

हाल के दिनों में जयवर्धने ने पहले कप्तान और फिर कोच के रूप में काफी सफलता प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया है।

जयवर्धने से जब पूछा गया कि वह इन ‘अहंकार रखने वाले खिलाड़ियों’ को कैसे संभालते थे तो उन्होंने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘यह (अहंकार) होना अच्छा है। इसमें कुछ भी नुकसानदायक नहीं है। यह सिर्फ पहचानने और सुनिश्चित करने की बात है कि वे इसे कैसे आगे बढ़ायें। हर किसी को इस स्तर का होना चाहिए क्योंकि वे अच्छे खिलाड़ी हैं। इसलिये आप कोशिश करते हो कि वे खुद को साबित करें। आपको सिर्फ ऐसा करने की जरूरत होती है। ’’

श्रीलंका के सबसे सफल कप्तानों में से एक जयवर्धने ने कहा, ‘‘यह सभी खिलाड़ियों से पेशेवर तरीके से और सम्मानजनक तरीके से बात करना होता है। यही टीम संस्कृति होती है जो आप बनाते हो। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार आप यह संस्कृति बनाते हो तो किसी एक के लिये इससे आगे जाना मुश्किल हो जाता है। ’’

जयवर्धने ने कहा, ‘‘बाकी के खिलाड़ी उस व्यक्ति को ग्रुप स्तर से नीचे ले आयेंगे। अगर आपने ऐसा अच्छा माहौल नहीं बनाया है तो आपको समस्या हो सकती है क्योंकि इसमें कोई सीमायें नहीं होती। ’’

उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले तीन चरण में से दो में खिताब अपने नाम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\