एजेंसी न्यूज
राजस्थान में कोविड-19 से निपटने के लिये राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020 लागू
Bhashaराजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 'राजस्थान महामारी अध्यादेश, 2020' पर एक मई को हस्ताक्षर किया, जिसमें महामारी को रोकने के लिये सख्त कानूनी सजा का प्रावधान है। कानून का उल्लघंन करने पर 10,000 रुपये का जुर्माना, दो साल की सजा या फिर दोनों एक साथ देने का प्रावधान है।
चीन में कोरोना वायरस के महज 14 मामले सामने आए
Bhashaस्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।
सशस्त्र बलों ने दिल्ली के अस्पतालों पर हेलीकाप्टरों से पुष्पवर्षा करके कोरोना योद्धाओं को सलाम किया
Bhashaस्वास्थ्यकर्मी इससे अभिभूत हुए और उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन लोगों को एक संदेश मिलेगा जिन्होंने उन्हें अपमानित और प्रताड़ित किया।
‘‘कोरोना योद्धाओं” के सम्मान में भारतीय वायसेना ने देशभर में फ्लाई पास्ट किया
Bhashaसैन्य विमानों के एक बेड़े में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जगुआर ने दिल्ली के राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया।
हंदवाड़ा मुठभेड़: 21 वीं राष्ट्रीय राइफल्स ने सेना पदक से सम्मानित अधिकारी को खोया
Bhashaब्रिगेड ऑफ गार्ड्स से अधिकारियों और जवानों को शामिल कर राष्ट्रीय राइफल्स (21-आरआर) ने 300 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराने को लेकर ‘‘तीहरा शतक लगाने’’ का गौरव हासिल किया है।
यूएई में कोरोना वायरस से भारतीय व्यापारी की मौत
Bhashaमीडिया में आई खबर के अनुसार, केरल के तिरुवनंतपुरम के निवासी पी के करीम हाजी की कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
अमेठी के लोगों को जल्द वापस लाएंगे : स्मृति
Bhashaस्मृति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अमेठी के संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि अमेठी से बाहर रहने वाले 32,500 लोगों ने घर वापसी के लिए आवेदन किया है, जिलाधिकारी के जरिये उनकी स्वास्थ्य तथा अन्य जांचें कराकर उन्हें वापस लाया जाएगा।
कॉरपोरेट कमाई, कोविड-19 के प्रकोप, वैश्विक कारणों से इस सप्ताह तय होगी बाजार की दिशा
Bhashaसरकार ने शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया।
सशस्त्र बलों के हेलिकॉप्टरों ने केरल में कोरोना वायरस के योद्धओं पर पुष्प वर्षा की
Bhashaसुबह करीब 10 बजे, भारतीय वायु सेना का सारंग हेलिकॉप्टर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जनरल अस्पताल के ऊपर से गुजरा। यह कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहे डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, स्वच्छता कर्मचारियों और अन्य अग्रिम पंक्ति के कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र बलों की राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा था।
इज़राइल के उच्च न्यायालय में नेतन्याहू के शासन के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई शुरू
Bhashaइस सुनवाई के जरिए यह देखा जाएगा कि क्या आरोपित नेता सरकार बना सकता है। हालांकि, देश का कानून स्पष्ट रूप से इसपर रोक नहीं लगाता है।
पिछले छह साल में बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक का एनपीए कई गुना बढ़ा: आरटीआई
Bhashaकोटा के आरटीआई कार्यकर्ता सुजीत स्वामी के आवेदन पर मिले जवाब के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा का एनपीए मार्च 2014 के अंत में 11,876 करोड़ रुपये से था, जो दिसंबर 2019 के अंत में बढ़कर 73,140 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान इसके एनपीए खातों की संख्या 2,08,035 से बढ़कर 6,17,306 हो गयी है।
महाराष्ट्र व कर्नाटक में सशस्त्र बलों ने फूल बरसा कर स्वास्थ्य कर्मियों को सलाम किया
Bhashaभारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने भी अपने-अपने चेतक हेलीकॉप्टरों के जरिए जेजे अस्पताल और नौसेना मेडिकल अस्पताल अश्विनी पर फूल बरसाए।
अवैध सम्बन्धों में रुकावट बनने पर पत्नी को कुर्सी से बांधकर जलाया
Bhashaपुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सुरयावा थाना इलाके के इंद्रानगर निवासी शमशेर ने अपनी पत्नी आमिना (56) को सुबह जबरन एक कुर्सी पर बैठाकर बांध दिया और उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि स्वयं को बचाने के प्रयास में आमिना ने शमशेर को पकड़ लिया, जिससे वह भी काफी झुलस गया है।
सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वालों को ट्रायल पर बुलाया जिससे लगे काम को लेकर तत्पर हूं: रीजीजू
Bhashaकर्नाटक के कम्बाला धावक श्रीनिवास गौड़ा और मध्य प्रदेश के रामेश्वर गुर्जर ने पिछले साल प्रतिकूल हालात में दौड़ लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी थी।
नोएडा: अवैध शराब बना रहे तीन गिरफ्तार, 20 लीटर कच्ची शराब बरामद
Bhashaथाना दनकौर क्षेत्र के खेरली हाफिजपुर गांव में अवैध रूप से कच्ची शराब बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने बनी हुई करीब 20 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण व सामग्री बरामद की है.
सम्भल में फंसे दिल्ली के 10 छात्रों ने लगायी प्रधानमंत्री से मदद की गुहार
Bhashaकोविड-19 लॉकडाउन के कारण सभी छात्र पिछले करीब 40 दिन से चंदौसी में एक मकान में फंसे हुए हैं। उन्होंने दिल्ली, अपने घर वापसी के लिए अधिकारियों से मदद मांगी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के बाद अब उन्हें प्रधानमंत्री मोदी से ही आस है।
बिहार के 1,200 छात्र विशेष ट्रेनों में सवार होकर कोटा से रवाना
Bhashaचौबीस बोगियों में सवार 1,211 छात्र दोपहर करीब 12 बजे कोटा से बेगुसराय के लिये रवाना हुए।
कोविड-19: अमेरिकी वायुसेना, नौसेना ने वाशिंगटन सहित तीन शहरों में फ्लाई-पास्ट किया
Bhashaअमेरिका कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
एनसीडब्ल्यू को अप्रैल में घरेलू हिंसा की 315 शिकायतें मिली
Bhashaइन शिकायतों में एक लड़की को शादी करने के लिए शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और एक व्यक्ति द्वारा ससुराल में उत्पीड़न की शिकार अपनी बहन को सुरक्षा दिये जाने की मांग करना शामिल हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन लोगों की मौत, 60 नये मामले सामने आए
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को राजधानी जयपुर में दो और प्रतापगढ़ में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। उन्होने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 71 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।