रक्षा वायरस धन्यवाद :दक्षिणी राज्यों में ‘‘कोरोना योद्धाओं’’ पर बरसाये गये फूल

डॉक्टर, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल परिसरों में खड़े होकर रक्षा बलों के सम्मान को स्वीकार किया।

जमात

चेन्नई, तीन मई दक्षिणी राज्यों में सशस्त्र बलों के हेलिकॉप्टरों ने रविवार को कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों की अहम भूमिका के लिए फूल बरसाकर उन्हें सम्मानित किया।

डॉक्टर, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल परिसरों में खड़े होकर रक्षा बलों के सम्मान को स्वीकार किया।

भारतीय वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बल के हेलिकॉप्टरों ने हैदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, विशाखापत्तनम और बेंगलुरु समेत दक्षिण के कई शहरों में अस्पतालों के ऊपर से उड़ान भरी और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्यालय, कोच्चि में नौसेना का हेलिकॉप्टर मरीन ड्राइव के ऊपर से गुजरा।

डॉक्टर, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने अस्पताल परिसरों में खड़े होकर रक्षा बलों के सम्मान को स्वीकार किया और जैसे ही हेलिकॉप्टर चक्कर लगाते, उन्होंने ताली बजायी और फोटो खींचे।

बेंगलुरु में अस्पताल के एक कर्मचारी ने कहा, ‘‘हम अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। हम इस बीमारी के खतरे को जानते हैं लेकिन हम यहां है और अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। सशस्त्र बलों के मिले इस तरह के सम्मान से हम अभिभूत हैं, इससे हमें अपना काम करते रहने में मदद मिलेगी।’’

हैदराबाद में भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर ने यहां के सरकारी गांधी अस्पताल पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

यह कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे अन्य कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सशस्त्र बलों के राष्ट्रव्यापी धन्यवाद करने के प्रयास का हिस्सा था।

सुबह करीब साढ़े दस बजे, चेतक हेलीकॉप्टर अस्पताल के ऊपर से गुजरता हुआ नजर आया और उसने परिसर के पास एकत्र हुए डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मियों, अन्य स्टाफ तथा पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाए।

कोविड-19 ‘योद्धाओं’ को अपने-अपने मोबाइल फोन से तस्वीरें और वीडियो लेते देखा गया जबकि कुछ अन्य ने तालियां बजाईं।

गांधी अस्पताल कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए तेलंगाना के निर्दिष्ट किए गए अस्पतालों में से एक है।

केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में कोरोना वायरस से निपटने में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों की अहम भूमिका के मद्देनजर उनका सम्मान करने के लिए भारतीय वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर ने दो अस्पतालों के ऊपर पुष्प वर्षा की।

सुबह करीब 10 बजे, भारतीय वायु सेना का सारंग हेलिकॉप्टर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और जनरल अस्पताल के ऊपर से गुजरा।

हेलिकॉप्टर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 'मदरलैंड चाइल्ड' प्रतिमा के ऊपर आया और फूलों की बरसात करता हुआ मुख्य द्वार की तरफ बढ़ा।

हेलीकॉप्टर ने एक बार फिर से अस्पताल का चक्कर लगाया और फिर जनरल अस्पताल की ओर बढ़ गया।

कोच्चि से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार नौसेना के एक चेतक हेलिकॉप्टर ने जिला अस्पताल के ऊपर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं।

इन गतिविधियों को देखने और अपना समर्थन दिखाने के लिए एर्नाकुलम में राजेन्द्र मैदान को सीमित समय के लिए लोगों के वास्ते खोला गया था। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया था।

आंध्र प्रदेश में अमरावती से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टर कोविड-19 के निर्धारित अस्पतालों के ऊपर से उड़े और पुष्प वर्षा की। हेलिकॉप्टर सरकारी छाती एवं संचारी रोग अस्पताल के ऊपर से स्वास्थ्यकर्मियों पर फूलों की बारिश करते हुए गुजरे।

इन हेलिकॉप्टरों ने पूर्वी नौसेना कमान से उड़ान भरी थी।

उधर ,तमिलनाडु के चेन्नई में रक्षा बलों के हेलिकॉप्टरों ने कोविड-19 का इलाज करने वाले चार अस्पतालों पर पुष्प वर्षा की।

वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल के हेलिकॉप्टरों को स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान करने के लिए तैनात किया गया था।

वायु सेना का एक हेलिकॉप्टर राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल और तमिलनाडु सरकारी मल्टी सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के ऊपर से फूलों की बारिश करता हुआ निकला।

बाद में तट रक्षक बल के एक हेलिकॉप्टर ने चेन्नई के सरकारी स्टेनले मेडिकल कॉलेज और किलपौक मेडकिल कॉलेज में फूलों की बरसात की।

बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर ने विक्टोरिया अस्पताल और कमान अस्पताल पर पुष्प वर्षा की।

बेंगलुरु में रक्षा जनसंपर्क कार्यालय ने ट्वीट किया कि मद्रास इंजीनियर ग्रुप (एमईजी), पैराशूट रेजिमेंट प्रशिक्षण केन्द्र (पीआरटीसी), सेना सेवा कोर बैंड ने शनिवार को प्रदर्शन कर कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद दिया था।

इसमें कहा गया कि भारतीय सेना भारत में कोविड-19 संकट से निपटने में सभी कोरोना योद्धाओं का उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट