दिल्ली में कोविड-19 के 427 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 4,549 पहुंचा

राज्य सरकार के हवाले से यह जानकारी मिली।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 427 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4,549 पहुंच गई। यह एक दिन में पुष्ट मामलों की सबसे अधिक संख्या है।

राज्य सरकार के हवाले से यह जानकारी मिली।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण एक भी मौत नहीं हुई। अब तक दिल्ली में इस संक्रमण से 64 लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली सरकार के अनुसार अब तक 1,362 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3,123 मरीज उपचाराधीन हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 69,426 नमूनों‍ की जांच की जा चुकी है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एनडीएमसी द्वारा संचालित दो अस्पतालों में डॉक्टरों सहित कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले नौ और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम(एनडीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि हिंदू राव अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल के तीन-तीन डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली को फिर से खोलने का वक्त आ गया है और लोगों को कोरोना वायरस के साथ रहने के लिये तैयार रहना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार