चंडीगढ़ में कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 97 पहुंची

सेक्टर 18 में रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हरियाणा के पंचकूला स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

जमात

चंडीगढ़, तीन मई चंडीगढ़ में रविवार को कोविड-19 से संक्रमित 82 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जो शहर में इस बीमारी से होने वाली पहली मौत है। साथ ही दो नाबालिगों सहित तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 97 पहुंच गई।

सेक्टर 18 में रहने वाली 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला का हरियाणा के पंचकूला स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक वह अस्थमा और उच्चरक्तचाप से ग्रसित थी।

बुलेटिन के अनुसार रविवार को सेक्टर 30 के रहने वाले तीन वर्षीय बच्चे और 40 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही शहर में सबसे अधिक प्रभावित बापू धाम कॉलोनी में 13 वर्षीय एक लड़का भी संक्रमित पाया गया।

पिछले कुछ दिनों में चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों की संख्या तीन गुनी हो गई। बीते 25 अप्रैल को यह संख्या 28 थी।

कुल 97 मरीजों में से 19 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 75 उपचाराधीन हैं।

अब तक कुल 1,616 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 1,491 नमूने में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है जबकि 24 की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार