हरियाणा में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर नए मामले एनसीआर जिलों फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत और झज्जर से सामने आए हैं।

जमात

चंडीगढ़, तीन मई हरियाणा में रविवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 66 मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 442 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर नए मामले एनसीआर जिलों फरीदाबाद, गुड़गांव, सोनीपत और झज्जर से सामने आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन के अनुसार 18 नए मामले सोनीपत से सामने आए। वहीं, फरीदाबाद से 12, गुडगांव से 9, पानीपत से 11, झज्जर और पलवल से दो-दो, फतेहाबाद से चार, यमुमानगर से दो और जींद से छह नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में सोनीपत के तीन डॉक्टर, पानीपत के चार पत्रकार और महाराष्ट्र के नांदेड़ में हजूर साहिब गुरुद्वारे से लौटे फतेहाबाद के चार तीर्थयात्री शामिल हैं।

हरियाणा में एक दिन में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले, पिछले महीने एक ही दिन में करीब 30 मामले सामने आए थे।

हरियाणा में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 442 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 245 मरीजों को छुट्टी दे गई है। पांच रोगियों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट