हरियाणा प्रवासियों को बसों और ट्रेन के जरिए उनके गृह राज्य भेजेगा : खट्टर

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, विभिन्न दलों के श्रमिक संगठनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में फंसे सभी प्रवासी मजदूरों की जल्द से जल्द सकुशल घर वापसी सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

जमात

चंडीगढ, तीन मई हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि उसकी सीमा से सटे राज्यों के प्रवासी मजदूरों को बसों के जरिए जबकि अन्य राज्यों के मजदूरों को ट्रेन से भेजा जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को यह बात कही।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, विभिन्न दलों के श्रमिक संगठनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में फंसे सभी प्रवासी मजदूरों की जल्द से जल्द सकुशल घर वापसी सुनिश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

बयान के मुताबिक, बैठक में यह फैसला किया गया कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के प्रवासियों को बसों के जरिए भेजा जाएगा और बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के मजदूरों को विशेष श्रमिक ट्रेनों के जरिए भेजा जाएगा।

खट्टर ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों से हरियाणा से नहीं जाने और जिन उद्योगों में काम की अनुमति दी जा चुकी उनमें काम शुरू करने की अपील की थी।

हालांकि, उन्होंने साफ किया था कि इसके बावजूद अगर कोई अपने गृह स्थान जाना चाहता है तो राज्य सरकार उनकी वापसी का प्रबंध करेगी।

बयान के मुताबिक, रविवार की कॉन्फ्रेंस में सर्वसम्मति बनी कि औद्योगिक मजदूरों को इकाइयों को दोबारा शुरू करने में सहायता करने को लेकर उत्साहित किया जाएगा।

उधर, हरियाणा सरकार ने एक वेब पेज की शुरूआत की है, जहां घर वापस जाने के इच्छुक प्रवासी मजदूर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

खट्टर ने यह भी कहा कि प्रवासियों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना करते हुए उपयोगी कार्य में संलग्न रहने का प्रयास करना चाहिए और वापस भेजे जाने का प्रबंध होने तक नए कौशल को सीखना चाहिए।

साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी भूखा नहीं रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी