Bowlers With Most Wicket In IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे घातक गेंदबाज, जानिए किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर दबदबा बनाया है. सटीक लाइन-लेंथ और शानदार रणनीति के दम पर इन खिलाड़ियों ने लगातार विकेट चटकाए हैं. आइए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.
TATA Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: 5 Batting Records Virat Kohli Can Break In IPL 2026: आईपीएल 2026 में विराट कोहली के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, 10,000 रन से लेकर 300 छक्कों तक बना सकते हैं इतिहास
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर दबदबा बनाया है. सटीक लाइन-लेंथ और शानदार रणनीति के दम पर इन खिलाड़ियों ने लगातार विकेट चटकाए हैं. आइए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप गेंदबाजों के बारे में जानते हैं.
युजवेंद्र चहल (221 विकेट): पंजाब किंग्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. युजवेंद्र चहल ने 174 मैचों की 172 पारियों में 22.76 की औसत और 7.96 की इकॉनमी से 221 विकेट लिए हैं. युजवेंद्र चहल के नाम एक बार पांच विकेट और आठ बार चार विकेट हॉल दर्ज है. युजवेंद्र चहल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/40 रहा है.
भुवनेश्वर कुमार (198 विकेट): इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दूसरे स्थान पर हैं.भुवनेश्वर कुमार ने 190 मैचों में 27.33 की औसत और 7.69 की इकॉनमी से 198 विकेट लिए हैं. भुवनेश्वर कुमार के नाम दो बार पांच विकेट और दो बार चार विकेट हॉल दर्ज हैं. भुवनेश्वर कुमार का बेस्ट 5/19 है.
सुनील नारायण (192 विकेट): कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नारायण ने 189 मैचों में 25.63 की औसत और 6.79 की इकॉनमी से 192 विकेट चटकाए हैं. सुनील नारायण के नाम सात बार चार विकेट हॉल है.
पीयूष चावला (192 विकेट): अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला भी 192 विकेट के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. पीयूष चावला ने 192 मैचों में 26.60 की औसत और 7.96 की इकॉनमी से ये विकेट लिए हैं.
रविचंद्रन अश्विन (187 विकेट): पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. आर अश्विन ने 221 मैचों में 30.22 की औसत से 187 विकेट लिए हैं. आर अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 रहा है.
नोट: आईपीएल में इन गेंदबाजों का प्रदर्शन उन्हें लीग के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल करता है और आने वाले सीजन में इन रिकॉर्ड्स को चुनौती मिलने की पूरी संभावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2026 04:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

