एजेंसी न्यूज
एम्स की फार्मेसी द्वारा गैर- कोविड-19 मरीजों को दवा नहीं दिए जाने के मामले में केन्द्र से जवाब तलब
Bhashaन्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रजनीश भटनागर की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से मामले की सुनवाई की और केन्द्र तथा एम्स को नोटिस जारी किये । इस याचिका में अनुरोध किया गया है कि लॉकडाउन के दौरान इन मरीजों का उपचार जारी रखा जाये।
स्पेन में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों की हूटिंग
Bhashaसरकार ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों में कुछ छूट दी है लेकिन अधिकांश जनसंख्या के अब भी एक्सरसाइज के लिए जिम आदि में जाने पर रोक है। आयु वर्ग के हिसाब से हालांकि लोगों को निश्चित समय पर बाहर जाने की छूट दी गई है।
लॉकडाउन: पिछले 24 घंटों में दिल्ली पुलिस को मदद के लिए आए 774 फोन
Bhashaअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
राज्य से बाहर फंसे 15,000 लोगों को लाने के लिए प्रक्रिया शुरू : मेघालय के मुख्यमंत्री
Bhashaसंगमा ने कहा कि राज्य ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली है और लौटने वाले सभी लोगों के लिए पृथक-वास अनिवार्य है।
मेघालय: जंगली मशरूम खाने से हुई मौत की संख्या बढ़कर हुई छह
Bhashaअधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यहां एक अस्पताल में 14 साल की एक लड़की की मौत होने के बाद घटना में मरने वालों की संख्या छह हो गई।
कोविड-19: बंगाल में सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 85 नए मामले
Bhashaगृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
शराब ठेका: उच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस, दो सप्ताह में मांगा जवाब
Bhashaकोविड—19 की महामारी के कारण 24 मार्च की मध्य रात्रि से लागू लॉकडाउन की वजह से अपनी दुकानों को नहीं खोल पाने के कारण मध्य प्रदेश के शराब ठेकेदारों ने अदालत में याचिका दायर कर मांग की थी कि जितने दिन उनकी दुकानें बंद रही है, उसका आकलन कर ठेका राशि उतनी कम की जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो उनकी जमा राशि वापस की जाए और नए सिरे से ठेके के लिए निविदा आमंत्रित की जाये।
वायदा कारोबार से सरसों भाव टूटे, तेल तिलहन कीमतों में गिरावट
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि जयपुर एनसीडीईएक्स के वायदा कारोबार में सरसों जून डिलीवरी का भाव 4,100 रुपये क्विन्टल बोला जा रहा है जबकि एक अप्रैल से सरसों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू है जो 4,425 रुपये क्विन्टल है। वायदा कारोबार में भाव टूटने से राजस्थान कोटा के हाजिर बाजार में सरसों का भाव 3,900 रुपये क्विन्टल बोला जा रहा है।
पीडीएस से 10 करोड़ लोगों की मिला फायदा, 400 डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की गई: बंगाल सरकार
Bhashaपश्चिम बंगाल के गृह सचिव अलपन बंद्योपाध्याय ने पीडीएसोमें कथित अनियमितताओं को ले कर विरोध प्रदर्शन की कई घटनाओं के आलोक में यह घोषणा की।
नासिक में कोविड-19 से गर्भवती महिला की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई
Bhashaएक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शहर के बजरंगवाड़ी इलाके की निवासी महिला को दो मई को यहां के जिला नागरिक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।
विदेश से लौटने वाले भारतीयों को 'आरोग्य सेतू' एप डाउनलोड करना होगा: गृह मंत्रालय
Bhashaगृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने फंसे हुए प्रवासी मजूदरों के लिए अब तक 62 विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें करीब 70,000 लोग यात्रा कर चुके हैं।
सैमसंग, एलजी ने लॉकडाउन की बढ़ी अवधि के बीच शुरू की प्री-बुकिंग, ऑफर की पेशकश
Bhashaएलजी और सैमसंग दोनों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर विभिन्न उत्पादों की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इन्हें बाद में स्थानीय खुदरा दुकानदार द्वारा घरों पर डिलिवर किया जाएगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां 10,000 रुपये मूल्य तक के उपहारों की पेशकश कर रही हैं। इसमें कैशबैक और अन्य उत्पाद शामिल हैं।
उच्च न्यायालय ने जम्मू-कश्मीर में ‘‘दरबार स्थानांतरण’’ की जरूरत पर विचार करने को कहा
Bhashaमुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने 93 पन्नों के फैसले में वरिष्ठ अधिवक्ता मोनिका कोहली की सलाह को भी सूचीबद्ध किया है जिन्होंने आधिकारिक दस्तावेजों को डिजिटल स्वरूप देने की जरूरत को रेखांकित किया है।
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख जफर-उल-इस्लाम खान को पद से हटाने के लिए अदालत में याचिका
Bhashaइस जनहित याचिका पर 11 मई को सुनवाई होने की संभावना है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 28 अप्रैल को खान ने सोशल मीडिया पर अपने आधिकारिक पेज से कथित राजद्रोही और नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों भरा एक पोस्ट किया।
कोविड-19 को लेकर अनिश्चितता से शेयर बाजारों में गिरावट जारी
Bhashaबंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दिन के उच्चस्तर से 810 अंक नीचे आया और कारोबार की समाप्ति पर पिछले दिन के मुकाबले 261.84 अंक यानी 0.83 प्रतिशत गिरकर 31,453.51 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 87.90 अंक यानी 0.95 प्रतिशत गिरकर 9,205.60 अंक पर बंद हुआ।
विदेश से भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की 64 उड़ानें परिचालित होंगी :पुरी
Bhashaमंत्री ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि निजी भारतीय एयरलाइन्स भी 13 मई के बाद इस अभियान में शामिल हो सकती हैं।
घर मत जाइये, यहीं रहिये और काम कीजिये: येदियुरप्पा की प्रवासी मजदूरों से अपील
Bhashaयेदियुरप्पा ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने और गैर रेड जोन में निर्माण कार्य और औद्योगिक गतिविधियों की अनुमति मिलने का हवाला देते हुए मजदूरों को रोजगार मिलने का आश्वासन दिया।
एक मई से अबतक 67 श्रमिक विशेष ट्रेन चलाई गईं, मंगलवार को चलेंगी 21 और ट्रेनें
Bhashaरेलवे के अनुसार चार मई तक 55 ट्रेनें चलाई जा चुका थीं।
'ब्वॉयज लॉकर रूम' समूह से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए : दिल्ली महिला आयोग
Bhashaआयोग ने पुलिस और इंस्टाग्राम को इस बाबत नोटिस जारी कर कार्रवाई करने को कहा है। 'ब्वॉयज लॉकर रूम' नाम का ग्रुप बनाकर कुछ लोग नाबालिग लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कर रहे थे और बलात्कार समेत अन्य गैर कानूनी बातों की चर्चा कर रहे थे।