विदेश से लौटने वाले भारतीयों को 'आरोग्य सेतू' एप डाउनलोड करना होगा: गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने फंसे हुए प्रवासी मजूदरों के लिए अब तक 62 विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें करीब 70,000 लोग यात्रा कर चुके हैं।

जमात

नयी दिल्ली, पांच मई विदेश में फंसे जिन भारतीय नागरिकों को विशेष उड़ानों के जरिए वापस लाया जाएगा, उन्हें यहां पहुंचने पर 'आरोग्य सेतु' मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा और इस पूरे अभियान के लिए विस्तृत प्रक्रियाएं जारी की जाएंगी। गृह मंत्रालय की एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेलवे ने फंसे हुए प्रवासी मजूदरों के लिए अब तक 62 विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जिनमें करीब 70,000 लोग यात्रा कर चुके हैं।

उन्होंने दैनिक प्रेसवार्ता में संवाददाताओं से कहा कि मंगलवार को ऐसी 13 और ट्रेनें चलाए जाने की उम्मीद है।

विदेश में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने की योजना के बारे में श्रीवास्तव ने कहा कि विभिन्न देशों के दूतावास सूची तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विमानों अथवा नौसेना के जहाजों के जरिए आने वाले लोगों को इसके लिए भुगतान करना होगा।

श्रीवास्तव ने कहा, ''विमान में सवार होने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और बीमारी के लक्षण नहीं होने वालों को ही अनुमति मिलेगी। हर यात्री को स्वास्थ्य और नागर विमानन मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।''

सलिला ने कहा कि भारत वापस आने पर यात्रियों को आरोग्य सेतू ऐप पर पंजीकृत होना होगा। उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और संबंधित राज्य सरकारें भुगतान के आधार पर उन्हें अस्पताल अथवा अन्य संस्थानों में पृथक-वास में रखेंगी।

राज्य सरकारों को इन यात्रियों के लिए परिवहन सुविधा के साथ ही जांच और पृथक-वास में रखने की तैयारी करने की सलाह दी जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि इस बारे में विदेश मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय की तरफ से विस्तृत विवरण जारी किया जाएगा।

उन्होंने साफ किया कि ऐसे यात्रियों की जांच की जाएगी और उन्हें 14 दिन के पृथक-वास में रहना होगा। साथ ही उन्हें पृथक-वास की सुविधा का भुगतान भी करना होगा।

इसके साथ ही आने आने वाले लोगों को लॉकडाउन के तहत लागू सभी नियमों का पालन करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\