नासिक में कोविड-19 से गर्भवती महिला की मौत, मृतकों की संख्या 13 हुई

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शहर के बजरंगवाड़ी इलाके की निवासी महिला को दो मई को यहां के जिला नागरिक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

जमात

नासिक, पांच मई महाराष्ट्र के नासिक जिले में कोविड-19 से संक्रमित 20 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई जिसके बाद जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 पहुंच गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को चार और लोग संक्रमित पाए गए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, शहर के बजरंगवाड़ी इलाके की निवासी महिला को दो मई को यहां के जिला नागरिक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था।

उसी दिन दो घंटे बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि महिला के लार के नमूनों की रिपोर्ट मंगलवार को आयी जिसमें कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई।

नासिक शहर में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है जबकि पूरे जिले में कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा मंगलवार को सतना, सिन्नार, येओला और मालेगांव शहरों में संक्रमण के एक-एक मामले सामने आए हैं।

इन नए मामलों के साथ जिले में संक्रमण के कुल 383 मामले हो गए हैं जिसमें से 332 अकेले मालेगांव शहर में पाए गए हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार, इस संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 25 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी