एजेंसी न्यूज

उत्तराखंड में 47 दिन में दोगुने को रहे हैं कोविड-19 के मरीज

Bhasha

प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने यहां मीडिया को बताया कि प्रदेश में पिछले दो दिन में कोविड-19 को कोई नया मामला सामने नहीं आया है और मामलों के दोगुने होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘आज के दिन हमारे यहां मामलों के दोगुने होने की दर 47 दिन है। इस दृष्टि से हम देश के अग्रणी राज्यों में से एक हैं।’’

दोषियों की रिहाई के बारे में निर्णय हेतु एसआरबी की लगातार बैठक के लिये याचिका पर अदालत करेगी सुनवाई

Bhasha

इस याचिका का उल्लेख तत्काल सुनवाई के लिये किया गया है जिस पर 11 मई को सुनवाई होगी ।

नाइकू की मौत का इस्तेमाल हिंसा भड़काने में नहीं किया जाए: उमर

Bhasha

उमर ने एक ट्वीट में कहा कि नाइकू ने जिस क्षण बंदूक उठा ली थी और हिंसा तथा आतंकवाद का रास्ता अपना लिया था, उसी दिन उसकी नियति तय हो गयी थी।

इन्स्टाग्राम ग्रुप ‘‘ब्वॉइज लॉकर रूम’’ का एडमिन गिरफ्तार

Bhasha

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इस ग्रुप का इस्तेमाल अश्लील संदेशों तथा बच्चियों की छेड़छाड़ से तैयार की गई तस्वीरें सोशल मीडिया साइट पर शेयर करने के लिए किया जाता था।

आतंकवाद को अंजाम देने वाले कोविड-19 महामारी का फायदा उठाना चाह रहे:वेंकैया

Bhasha

उपराष्ट्रपति ने संभवत: पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि भारत का एक पड़ोसी देश आतंकवादी हरकतों को उकसाने और बढ़ावा देने के लिये अपने नापाक एवं बुरे मंसूबों को जारी रखे हुए। साथ ही, देश (भारत में) कुछ खास समुदायों की सुरक्षा के बारे में झूठा विमर्श तैयार करने के लिये सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है।

महाराष्ट्र से झारखंड के लिए निकले श्रमिक की बिलासपुर में मौत

Bhasha

बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नागपुर (महाराष्ट्र) से झारखंड जा रहे एक श्रमिक रवि मुंडा (40) की बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह शहर के एक सामाजिक संस्था ने उसका अंतिम संस्कार किया।

अभी तक 19 विशेष ट्रेनें 22 हजार श्रमिकों को लेकर उत्तर प्रदेश आयी: अवस्थी

Bhasha

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में विभिन्न राज्यों से 19 ट्रेनें लगभग 22 हजार प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर आ चुकी हैं तथा आज से कल तक सात और ट्रेनें आने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों से 41 और ट्रेनें चलने पर सहमति हो चुकी है। गुजरात से 13 ट्रेनें आ चुकी हैं, जबकि महाराष्ट्र से चार ट्रेनें आ चुकी हैं और सात ट्रेनें और आ रही हैं।

विदेशी बाजारों की गिरावट से घरेलू बाजार में भी नरमी, किसानों के हित में आयात शुल्क बढ़ाने की मांग

Bhasha

बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले तीन महीने में विदेशी बाजारों में लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट आई है। देशी तेलों पर भी कहीं न कहीं इसका असर पड़ा है और उनमें नरमी आई है।

दिल्ली सरकार ने पृथक-वास की अवधि पूरी कर चुके तबलीगी जमात के सदस्यों को छोड़ने के आदेश दिए

Bhasha

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह आदेश जारी किए। आदेश में यह भी कहा गया है कि निजामुद्दीन मरकज की घटना में इनमें से तबलीगी जमात के जिन सदस्यों के नाम दर्ज किये गये हैं और जांच के लिये उनकी जरूरत है, उन्हें दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा।

कोविड-19: नेपाल ने लॉकडाउन 18 मई तक बढ़ाया, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 मई तक स्थगित किया

Bhasha

सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बालुवाटर स्थित आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिए गए।

कोरोना वायरस में लगभग 200 आनुवंशिक उत्परिवर्तनों की पहचान

Bhasha

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में से 7,500 से अधिक को शामिल कर विषाणु जीन का विश्लेषण किया।

अदालत ने नागपुर में लॉकडाउन पाबंदियों के खिलाफ अर्जी पर जवाब मांगा

Bhasha

न्यायमूर्ति ए एस किलोर ने आदेश मंगलवार देर शाम उस याचिका पर सुनवायी के बाद पारित किया जो अधिवक्ताओं प्रकाश जायसवाल, किशोर लंबात, कमल सतूजा, मनोज साबले और श्रीरंग भंडारकर द्वारा दायर की गई है।

कोविड-19 से हुए अवसाद को कम करने के लिए अदालत से शादी के लिए लड़की खोजने को पैरोल मांगी

Bhasha

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक हत्याकांड में 2005 से उम्रकैद की सजा काट रहे इस दोषी की याचिका पर पुलिस से जवाब मांगा है।

7 मई : गुरूदेव रबीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिन

Bhasha

देश दुनिया के इतिहास में सात मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

कर्नाटक में शराब पर आबकारी शुल्क 11 प्रतिशत बढ़ाया गया

Bhasha

बजट में भी शराब पर आबकारी शुल्क छह प्रतिशत बढाया गया था।

कोविड-19 : समिति ने की कैदियों की अंतरिम जमानत 45 दिन और बढ़ाने की सिफारिश

Bhasha

न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अध्यक्षता वाली समिति की राय है कि इन विचाराधीन 2,177 कैदियों की अंतरिम जमानत अवधि, उन्हें फिलहाल मिली राहत की तारीख समाप्त होने के बाद, 45 दिन तक और बढ़ाने की जरूरत है और इसके लिए दिल्ली उच्च न्यायालय से न्यायिक आदेश की आवश्यकता है।

कालोऊ के हाथ मिलाने के वीडियो से जर्मनी के राजनेता ‘हैरान’

Bhasha

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे साथियों ने कहा कि वे हैरान और भयभीत हैं। ’’

पठान की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस से जवाब तलब किया

Bhasha

अतिरिक्ति सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार मल्होत्रा ने मामले के जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर आठ मई तक जमान याचिका पर जवाब देने को कहा है ।

भारत ने महिला खिलाड़ियों को स्वीकार करना सीख लिया है, पर अभी लंबी राह तय करनी है : सानिया

Bhasha

छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता ने अखिल भारतीय टेनिस संघ और भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित वेबिनार के दौरान कई मसलों पर बातचीत की जिसमें माता पिता की भूमिका और महिला खिलाड़ियों के प्रति कोचों का रवैया शामिल है।

तुर्की में 12 जून को दोबारा शुरू होगी फुटबॉल लीग: महासंघ

Bhasha

उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि तुर्की अगस्त में चैंपियन्स लीग के फाइनल की मेजबानी कर पाएगा जिसके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मई को इस्तांबुल के अतातुर्क ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाना था।

Categories