पठान की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस से जवाब तलब किया

अतिरिक्ति सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार मल्होत्रा ने मामले के जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर आठ मई तक जमान याचिका पर जवाब देने को कहा है ।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा के दौरान पुलिस के एक कांस्टेबल पर कथित रूप से बंदूक तानने वाले शाहरूख पठान की जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने पुलिस से जवाब मांगा है । याचिका में पठान ने दावा किया है कि जेल में बड़ी संख्या में कैदी हैं और वहां कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का जोखिम बहुत अधिक है ।

अतिरिक्ति सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार मल्होत्रा ने मामले के जांच अधिकारी को नोटिस जारी कर आठ मई तक जमान याचिका पर जवाब देने को कहा है ।

पठान के मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता असगर खान ने आरोपी के लिये जमानत की मांग करते हुये दलील दी कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने में दो दिन की देरी की गयी ।

अधिकवक्ता ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण जेल में रहना असुरक्षित है क्योंकि वहां भीड़ के कारण सामाजिक मेल जोल से दूरी का पालन करना संभव नहीं है ।

आरोपी ने जमानत की मांग करते हुये कहा है कि उसे जेल में रहते अब एक महीने से अधिक हो गया है ।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निचली अदालत से कहा था कि अगर पठान जमानत याचिका दायर करता है तो यह सुनिश्चित किया जाये कि उसकी सुनवाई दो दिन के अंदर हो ।

उच्च न्यायालय के इस निर्देश के बाद खान ने जमानत याचिका वापस ले ली और जमानत याचिका के साथ सत्र अदालत जाने की छूट मांगी थी ।

खान ने उच्च न्यायालय से कहा था कि जमानत याचिका पहले निचली अदालत में ही दायर की गयी थी लेकिन इसे सुनवाई के लिये इस आधार पर नहीं लिया गया कि यह मामले में कोई जल्दबाजी नहीं है ।

पठान :23: को तीन मार्च को उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार किया गया था । इससे पहले दिल्ली पुलिस के निहत्थे हेड कांस्टेबल दीपक दहिया पर बंदूक ताने हुये पठान की तस्वीर वायरल हो गयी थी ।

पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दं​ड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था । बाद में पुलिस ने कहा कि जिस बंदूक का इस्तेमाल पठान ने किया था उसे बरामद कर लिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड