कोरोना वायरस में लगभग 200 आनुवंशिक उत्परिवर्तनों की पहचान

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में से 7,500 से अधिक को शामिल कर विषाणु जीन का विश्लेषण किया।

लंदन, छह मई वैज्ञानिकों ने कोविड-19 महामारी फैलाने वाले सार्स-कोव-2 में लगभग 200 आनुवंशिक उत्परिवर्तनों की पहचान की है।

अनुसंधानकर्ताओं ने अपने अध्ययन में विश्वभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में से 7,500 से अधिक को शामिल कर विषाणु जीन का विश्लेषण किया।

जीवविज्ञान में जीन में होने वाले स्थायी परिवर्तन को उत्परिवर्तन कहा जाता है।

नए कोरोना वायरस में उत्परिवर्तनों की पहचान से दवा या टीके के विकास की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

कोरोना वायरस के इन उत्परिवर्तनों से संबंधित अध्ययन रिपोर्ट पत्रिका ‘इन्फेक्शन, जेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन’ में प्रकाशित हुई है।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) के अनुसंधानकर्ताओं के अध्ययन में सार्स-कोव-2 की वैश्विक आनुवंशिक विविधता का एक बड़ा हिस्सा कोविड-19 महामारी से सर्वाधिक प्रभावित देशों में मिला।

अध्ययन में यह भी स्थापित हुआ कि विश्व में तेजी से फैलने से पहले यह नया कोराना वायरस हाल में 2019 के अंत में ही उभरा है।

वैज्ञानिकों ने 198 उत्परिवर्तनों की पहचान की जो स्वतंत्र रूप से एक से अधिक बार घटित हुए प्रतीत होते हैं। इससे यह अनुमान मिल सकता है कि यह विषाणु किस तरह अपना रूप बदलता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें