दिल्ली सरकार ने पृथक-वास की अवधि पूरी कर चुके तबलीगी जमात के सदस्यों को छोड़ने के आदेश दिए

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह आदेश जारी किए। आदेश में यह भी कहा गया है कि निजामुद्दीन मरकज की घटना में इनमें से तबलीगी जमात के जिन सदस्यों के नाम दर्ज किये गये हैं और जांच के लिये उनकी जरूरत है, उन्हें दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली सरकार ने बुधवार को तबलीगी जमात के उन 4000 सदस्यों को छोड़ने के आदेश दिए जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के केन्द्रों में पृथक-वास की अवधि पूरी कर ली है।

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह आदेश जारी किए। आदेश में यह भी कहा गया है कि निजामुद्दीन मरकज की घटना में इनमें से तबलीगी जमात के जिन सदस्यों के नाम दर्ज किये गये हैं और जांच के लिये उनकी जरूरत है, उन्हें दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा,‘‘शेष सभी को उनके गृह राज्य भेज दिया जाए इसके लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग को राज्यों के रेजीडेंट कमिश्नर से संपर्क करने को कहा गया है।

सरकार के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पृथक केन्द्रों में तबलीगी जमात के कम से कम 4000 सदस्य हैं। इनमें से 900 लोग दिल्ली के हैं इसके अलावा अधिकतर लोग तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी वापसी के लिए परिवहन की व्यवस्था करने के लिए दिल्ली सरकार अन्य राज्यों की सरकारों के साथ संपर्क में है।

गौरतलब है कि तबलीगी जमात के हजारों सदस्य निजामुद्दीन मरकज में एक धार्मिक कार्यक्रम में इकट्ठा हुए थे। जानकारी मिलने के बाद इन सदस्यों को वहां से निकाला गया था। जांच में बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले मिलने से यह स्थान कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट के रूप में उभरा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड