तुर्की में 12 जून को दोबारा शुरू होगी फुटबॉल लीग: महासंघ

उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि तुर्की अगस्त में चैंपियन्स लीग के फाइनल की मेजबानी कर पाएगा जिसके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मई को इस्तांबुल के अतातुर्क ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाना था।

तुर्की फुटबॉल महासंघ के प्रमुख निहात ओजदेमिर इस्तांबुल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘हमने 12, 13 और 14 जून को मैच शुरू (पेशेवर लीग के) करने का फैसला किया है।’’

उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई कि तुर्की अगस्त में चैंपियन्स लीग के फाइनल की मेजबानी कर पाएगा जिसके पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 मई को इस्तांबुल के अतातुर्क ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाना था।

ओजदेमिर ने कहा कि तुर्की फुटबॉल महासंघ ने सुपर लीग को 26 जुलाई तक खत्म करने की योजना बनाई है।

इस लीग को 19 मार्च को स्थगित किया गया था। इससे पहले खाली स्टेडियम में मैच कराने के लिए जोर देने पर तुर्की फुटबॉल महासंघ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

महासंघ ने कहा कि मैच जून में खाली स्टेडियम में शुरू होंगे लेकिन स्थिति में परिवर्तन के आधार पर इसमें भी बदलाव आ सकता है।

खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता बताते हुए ओजदेमिर ने कहा, ‘‘किसे पता, शायद हम बाकी बचे आठ हफ्तों में से चार हफ्ते का खेल दर्शकों की मौजूदगी में खेलें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड