एजेंसी न्यूज
सर्बिया और क्रोएशिया की फुटबाल लीग शुरू होगी
Bhashaसर्बियाई फुटबाल महासंघ (एफएसएस) की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘फैसला किया गया है कि 2019-2020 सत्र के अंतिम चार दौर का आयोजन किया जाएगा।’’
दिल्ली सरकार ने स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की
Bhashaअधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अदालत ने नरेला के पृथक-वास वार्डों में सुविधाओं के अभाव का दावा करने वाली जनहित याचिका पर जवाब मांगा
Bhashaयाचिका में दावा किया गया कि सरकार की ओर से डॉक्टर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे और साफ-सफाई और इलाके को सैनिटाइज करने को लेकर भी प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं।
आईओबी, बैंक आफ महाराष्टू ने ब्याज दरों में कटौती की, केनरा बैंक ने नहीं किया बदलाव
Bhashaआईओबी ने शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है, ‘‘हमारे बैंक ने 10 मई 2020 से एमसीएलआर को अगली समीक्षा होने तक संशोधित किया है।’’
कोरोना वायरस: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की मदद कर रहा है पॉलिसी बाजार समूह
Bhashaएनएचए ने राष्ट्रीय कोविड-19 हेल्पलाइन 1075 पर आने वाले कॉल्स के लिए पॉलिसीबाज़ार समूह को प्राइमरी कॉल सेंटर्स में शामिल किया है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार, 67 जिलों से 2,998 मामले सामने आए हैं जबकि छह जिलों में फिलहाल कोविड-19 का कोई मामला नहीं है।
मर्केल ने बुंदेसलीगा को मई के मध्य में शुरू करने को मंजूरी दी
Bhashaमर्कल ने बर्लिन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैचों को तय नियमों के तहत शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। ’’
चीन ने पोम्पिओ से कहा : वुहान से कोविड-19 के निकलने संबंधी ढेर सारे सबूत दिखाएं
Bhashaहाल के दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री पोम्पिओ ने दावा किया है कि यह घातक वायरस चीन के मध्य शहर वुहान के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से निकला। इसी शहर में पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था।
श्रमिकों को वापस नहीं भेजने के कर्नाटक के फैसले के बाद तेजस्वी ने की ‘कठोर संदेश’ भेजने की मांग
Bhashaतेजस्वी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने स्थानीय उद्योगपतियों से मुलाकात के बाद घर लौटने को बेताब प्रवासी बिहारी श्रमिकों को वापस भेजने से इंकार कर दिया है।
कोरोना वायरस : अहमदाबाद में दूध और दवाई के अलावा एक सप्ताह के लिए सभी दुकानें बंद रहेंगी
Bhashaनगर निगम के प्रभारी मुकेश कुमार के हस्ताक्षर वाले आदेश के मुताबिक, दुकानें सात मई की मध्यरात्रि से 15 मई सुबह छह बजे तक बंद रहेंगी।
खिलाड़ी संघ ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वित्तीय चेतावनी पर सवाल उठाए
Bhashaपिछले महीने क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को जून के अंत तक सिर्फ 20 प्रतिशत वेतन देने का फैसला किया था जबकि कार्यकारी अधिकारियों सहित चुनिंदा कर्मचारियों को 80 प्रतिशत वेतन की सूची में रखा।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं
Bhashaराष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों और पूरी दुनिया में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को शुभकामनाएं देता हूं। भगवान बुद्ध का संदेश हमें प्रेम, सत्य, करुणा और अहिंसा के साथ मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।’’
पाकिस्तान की अदालत ने मुस्लिम लड़के से ब्याही सिख लड़की का जन्मप्रमाणपत्र पेश करने का आदेश दिया
Bhashaलाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शेहराम सरवर ने मंगलवार को मुहम्मद हसन की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया। हसन ने अपनी पत्नी जगजीत कौर को सौंपे जाने की मांग की है जिसे एक अदालत के आदेश पर आश्रयगृह भेज दिया गया है।
झारखंड में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए, कुल संख्या 127 हुई
Bhashaप्रशासन ने बताया कि आज आए मामलों में से एक राजधानी रांची की हिंदपीढ़ी जबकि दूसरा राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) से आया है। प्रदेश में अभी तक 37 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 87 लोगों का इलाज अभी चल रहा है।
मुस्लिम नेताओं ने आरएसएस के राहत कार्यों एवं भागवत के रूख की सराहना की : दत्तात्रेय होसबोले
Bhashaविदेशी मीडिया के साथ ऑनलाइन माध्यम से संवाद में होसबोले ने आरएसएस के मुस्लिम विरोधी होने की धारणा को बेबुनियाद और वास्तविकता से दूर बताते हुए खारिज कर दिया ।
न्यायालय ने कोविड-19 के मद्देनजर मध्यस्थता कार्यवाही और चेक बाउन्स मामले दायर करने की अवधि बढ़ाई
Bhashaमध्यस्थता एवं सुलह कानून, 1996 और निगोश्येबल इंस्ट्रूमेन्ट्स कानून, 1881 के तहत वादकारों के पास कार्यवाही शुरू करने के लिये एक निश्चित अवधि का प्रावधान है और अगर कानून में प्रदत्त अवधि के भीतर मामला दायर नहीं किया जाये तो यह निरर्थक हो जाता है।
गुजरात, महाराष्ट्र में कोविड-19 से मृत्यु की अधिक दर चिंताजनक : हर्षवर्धन
Bhashaहर्षवर्धन ने गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री नितिनभाई पटेल तथा महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।
कोविड-19 के प्रभाव से उबरने के लिए भारत, यूरोपीय संघ को साथ काम करने की जरूरत : ईयू राजदूत
Bhashaकोविड-19 महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में ईयू-भारत सहयोग विषय पर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे अस्तुतो ने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत के साझा हित तथा साझा मूल्य हैं और दोनों देशों को अपनी पूरी क्षमता का साथ मिलकर इस्तेमाल करने की जरूरत है।
सरकार ने कहा, अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का निर्यात प्रतिबंधित रहेगा
Bhashaहालांकि, अब उद्योग बिना अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का निर्यात कर सकेगा।