सरकार ने कहा, अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर का निर्यात प्रतिबंधित रहेगा

हालांकि, अब उद्योग बिना अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का निर्यात कर सकेगा।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई सरकार ने बुधवार को कहा कि अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध जारी रहेगा। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर को काफी प्रभावी माना जा रहा है।

हालांकि, अब उद्योग बिना अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का निर्यात कर सकेगा।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी। डीजीएफटी ने अपनी 24 मार्च की अधिसूचना में संशोधन करते हुए कहा है कि अब सिर्फ अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध रहेगा। 24 मार्च की अधिसूचना में सभी हैंड सैनिटाइजर के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया था।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क की कमी हो गई है।

अधिसूचना में कहा गया है कि अल्कोहल वाले हैंड सैनिटाइजर का निर्यात प्रतिबंधित रहेगा। सैनिटाइजर कीटाणुनाशक के रूप में काम करता है। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलती है।

एक अनुमान के अनुसार भारत ने 2018-19 में 48.5 करोड़ डॉलर के सैनिटाइजर का निर्यात किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान