कोरोना वायरस : अहमदाबाद में दूध और दवाई के अलावा एक सप्ताह के लिए सभी दुकानें बंद रहेंगी

नगर निगम के प्रभारी मुकेश कुमार के हस्ताक्षर वाले आदेश के मुताबिक, दुकानें सात मई की मध्यरात्रि से 15 मई सुबह छह बजे तक बंद रहेंगी।

जमात

अहमदाबाद, छह मई कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित अहमदाबाद शहर में इसकी रोकथाम के मद्देनजर निगम अधिकारियों ने बुधवार को दूध और दवाइयां बेचने वाली दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद रखने का आदेश दिया है। इसके बाद, लोगों में सब्जियां और राशन का सामान खरीदने को लेकर अफरातफरी मच गई।

नगर निगम के प्रभारी मुकेश कुमार के हस्ताक्षर वाले आदेश के मुताबिक, दुकानें सात मई की मध्यरात्रि से 15 मई सुबह छह बजे तक बंद रहेंगी।

आदेश के मुताबिक, दूध और दवा की दुकानें खोली जा सकती हैं जबकि फल, सब्जी और राशन का सामान बेचने वाली समेत सभी दुकानें बंद रहेंगी।

हालांकि, इससे पहले लॉकडाउन की अवधि के दौरान फल, सब्जी और राशन की दुकानों को खोलने की अनुमति थी।

निगम प्रमुख विजय नेहरा के 14 दिन के पृथक-वास में जाने के बाद मंगलवार को कुमार को प्रभारी बनाया गया है।

कुमार ने कहा, '' कोविड-19 के मामलों में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर जनहित में पर्याप्त कदम उठाना जरूरी है।''

इससे पहले, शहर में कई सब्जी विक्रताओं को संक्रमित पाए जाने पर अधिकारियों को इनकी स्क्रीनिंग करने पर मजबूर होना पड़ा था।

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 6,245 मामलों में से अहमदाबाद में 4,358 मामले हैं जबकि कुल 368 मौत में से 273 मामले अहमदाबाद से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड