खिलाड़ी संघ ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वित्तीय चेतावनी पर सवाल उठाए

पिछले महीने क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को जून के अंत तक सिर्फ 20 प्रतिशत वेतन देने का फैसला किया था जबकि कार्यकारी अधिकारियों सहित चुनिंदा कर्मचारियों को 80 प्रतिशत वेतन की सूची में रखा।

मेलबर्न, छह मई क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की कोविड-19 महामारी का उसकी वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ने की चेतावनी पर देश के खिलाड़ी संघ ने सवाल उठाते हुए कहा है कि खेल की स्थिति सकारात्मक है।

पिछले महीने क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को जून के अंत तक सिर्फ 20 प्रतिशत वेतन देने का फैसला किया था जबकि कार्यकारी अधिकारियों सहित चुनिंदा कर्मचारियों को 80 प्रतिशत वेतन की सूची में रखा।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलिस्टेयर निकोलसन ने सदस्यों को भेजे ईमेल में लिखा, ‘‘क्रिकेट को कोविड-19 महामारी के कारण अब तक बड़े पैमाने पर नकारात्मक राजस्व का सामना नहीं करना पड़ा है। इस तरह क्रिकेट की वित्तीय स्थिति काफी सकारात्मक है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने सीए के स्टाफ के प्रति समर्थन जताया है जिन्हें अपने वेतन का सिर्फ 20 प्रतिशत मिल रहा है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही पूर्ण रूप से कार्य शुरू होगा।’’

अध्यक्ष शेन वाटसन की अगुआई में एसीए ने सोमवार को बैठक की और अब क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स को पत्र लिखकर खेल की स्थिति पर अपना नजरिया रखा है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मैलकम स्पीड ने अप्रैल में कहा था कि सीए के वित्तीय मामले काफी जटिल हैं और इसके मौजूदा सीईओ केविन रॉबर्ट्स इस मुश्किल के समय में स्थिति को लेकर स्पष्टता देने में विफल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान