कोविड-19 के प्रभाव से उबरने के लिए भारत, यूरोपीय संघ को साथ काम करने की जरूरत : ईयू राजदूत

कोविड-19 महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में ईयू-भारत सहयोग विषय पर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे अस्तुतो ने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत के साझा हित तथा साझा मूल्य हैं और दोनों देशों को अपनी पूरी क्षमता का साथ मिलकर इस्तेमाल करने की जरूरत है।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत यूगो अस्तुतो ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 के प्रभाव से उबरने के लिए भारत और यूरोपीय संघ को नवाचार में शोध के जरिये मिलकर काम करने तथा महामारी के आर्थिक परिणामों का सामना करने के लिए समन्वित प्रतिक्रिया के साथ आगे आने की जरूरत है।

कोविड-19 महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य में ईयू-भारत सहयोग विषय पर एक वेबिनार को संबोधित कर रहे अस्तुतो ने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत के साझा हित तथा साझा मूल्य हैं और दोनों देशों को अपनी पूरी क्षमता का साथ मिलकर इस्तेमाल करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा ‘‘अगर हम समन्वित तरीके से काम करें तो इस संकट से पार पाने में सफल हो सकते हैं। इस वायरस के प्रभाव से उबरने के लिए हमें मिल कर काम करना होगा। हमें नवाचार तथा टीकों में शोध को आगे बढ़ाना होगा और अपने बेहतर कामों को साझा करना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ज्ञान और विशेषज्ञता से काम हो तथा सूचनाएं पूरी पारदर्शिता से साझा की जाएं।’’

अस्तुतो ने कहा ‘‘हमें इस संकट तथा इसके आर्थिक परिणामों को लेकर समन्वित प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। हम सब एक साथ हैं और एकजुट हो कर ही हमें इस स्थिति का समाधान निकालना चाहिए।’’

वेबिनार को ब्रसेल्स के विचार समूह ‘‘यूरोपियन पॉलिसी सेंटर’’ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी फैबियान जुलीग, ‘‘यूरोप एंड जियोपॉलिटिक्स, फ्रैंड्स ऑफ यूरोप’’ विचार समूह की निदेशक शदा इस्लाम और ‘‘स्ट्रैटेजिक स्टडीज प्रोग्राम’’ के निदेशक हर्ष वी पंत ने भी संबोधित किया।

दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या करीब 3,667,165 है तथा लगभग 2,57,454 लोगों की जान जा चुकी है।

भारत में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या 50,000 के करीब पहुंच गई और 1,600 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड