पाक के खिलाफ भारत छद्म अभियान छेड़ सकता है: इमरान खान

खान ने ट्विटर पर यह टिप्पणी की।

इस्लामाबाद, छह मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को दावा किया कि भारत मौजूदा तनाव का इस्तेमाल कर (सीमा पार से आतंकवादियों की) घुसपैठ के बहाने उनके देश के खिलाफ छद्म अभियान छेड़ सकता है।

खान ने ट्विटर पर यह टिप्पणी की।

दरअसल, भारत ने कहा था कि कश्मीर में अशांति के पीछे पाकिस्तान का हाथ है जिस पर दोनों देशों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

खान ने यह दावा भी किया कि कश्मीर में हिंसा स्थानीय है।

उन्होंने एक बार फिर से भारत की सत्तारूढ़ पार्टी पर उन नीतियों पर चलने का आरोप लगाया है ,जो दक्षिण एशिया में शांति को जोखिम में डाल सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण एशिया में शांति एवं सुरक्षा को भारत द्वारा जोखिम में डाले जाने से पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अवश्य ही कार्रवाई करनी चाहिए।’’

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज प्रमुख एवं विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने भी भारत पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भारत द्वारा आतंकवादी शिविरों का आरोप लगाये जाने का मतलब पाकिस्तान के खिलाफ दुष्प्रचार को बढ़ाना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड